फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Railways extended Hyderabad-Jaipur train up to Hisar

Bhiwani News: रेलवे ने हैदराबाद-जयपुर रेलगाड़ी का हिसार तक किया विस्तार

Sat, 26 Aug 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 26 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Railways extended Hyderabad-Jaipur train up to Hisar
लोहारू (भिवानी)। आजादी से पूर्व के रेलवे स्टेशनों में शुमार लोहारू जंक्शन को लगातार लंबी दूरी की ट्रेनों की सौगात मिली है। इसी कड़ी में रेलवे ने हैदराबाद से जयपुर तक चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी 17020/17019 को हिसार तक विस्तारित करने की मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन के विस्तार के साथ ही यह दक्षिण भारत की ओर जाने वाली दूसरी सौगात है। ट्रेन सुविधाओं के बढ़ने पर धनपत सैनी, बंटी तायल, संजय खंडेलवाल, हर्ष बंसल, रतन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश सोनी सहित अनेक लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


बता दें कि करीब तीन माह पहले तिरुपति से जयपुर तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन का लोहारू जंक्शन के रास्ते हिसार तक विस्तार किया गया था। इलाके के लोगों को तिरुपति के साथ उज्जैन महाकाल तक के दर्शन के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिल गई थी। अब रेलवे ने सिकंदराबाद से जयपुर तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन का विस्तार लोहारू जंक्शन के रास्ते हिसार तक विस्तारित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। लोहारू इलाके के लोगों को इस ट्रेन से जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चितौडग़ढ, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, जलगांव जंक्शन सहित हैदराबाद तक सफर करने का मौका मिलेगा। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को उज्जैन महाकाल के लिए भी दूसरी ट्रेन की सौगात मिल जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed