फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   railway platform, automatic tharmal screening, passengers

अब रेलवे जंक्शन पर डिजिटल कैमरा करेगा मुसाफिरों की अटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग

Sun, 13 Sep 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
railway platform, automatic tharmal screening, passengers
रेलवे स्टेशन के एंट्री गेट पर लगाया गया कैमरा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
अब भिवानी रेलवे जंक्शन पर कैमरे की नजर न केवल आपकी गतिविधि पर रहेगी, बल्कि आपके कोरोना संक्रमित होने पर भी संकेत कंट्रोल रूम में देगी। भिवानी रेलवे जंक्शन के मुख्य गेट पर करीब 14 लाख रुपये की लागत से डिजिटल कैमरा लगाया गया है, जो स्टेशन पर आने वाले प्रत्येक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग भी करेगा और मुंह पर मास्क न होने की सूचना भी कंट्रोल रूम में देगा। कैमरे के सामने आते ही यात्री की एक फोटो खिंचेगी, जो सीधे कंट्रोल रूम मेें बैठे आरपीएफ के कर्मचारी के समक्ष पहुंचेगी, जो लगातार कैमरे की निगरानी में लगाया गया है।
विज्ञापन

एक ही गेट से होगी यात्रियों की एंट्री
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री एक ही गेट से की गई हैं, जबकि प्लेटफार्म तक जाने वाली अन्य गैलरी बंद कर दी गई हैं। सिर्फ खुले छोड़े एक ही रास्ते पर डिजिटल कैमरे से निगरानी की जा रही है। कैमरे की खासियत यह है कि इसके सामने आते ही यात्री की फोटो के साथ साथ उसके शरीर का तापमान भी दर्ज हो जाता है। अगर तापमान कोविड-19 के संक्रमित होने का संकेत देता है तो कंट्रोल रूप में बीप की आवाज सुनाई देगी। इसी तरह मुंह पर बिना मास्क के कोई यात्री प्रवेश करता है तो भी कंट्रोल रूप में बीप की आवाज का संकेत मिलेगा। इस प्रक्रिया से यात्रियों के साथ साथ रेलवे कर्मचारियों का भी कोरोना से बचाव सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

वर्जन-
रेलवे स्टेशन पर हाल ही में डिजिटल कैमरा लगाया है। कैमरा यात्री के शरीर के तापमान व उसके मुंह पर मास्क सुनिश्चित करने के संकेत देगा। पूछताछ केंद्र में लगातार आरपीएफ का एक कर्मचारी कैमरे की निगरानी पर रहेगा। कोई भी यात्री बिना मास्क व बुखार से पीड़ित होने पर रेल में सफर नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed