फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Railway operated special train due to Rajasthan teacher eligibility test

Bhiwani News: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के चलते रेलवे ने चलाई स्पेशल रेल

Wed, 26 Feb 2025 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Feb 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Railway operated special train due to Rajasthan teacher eligibility test
भिवानी का रेलवे स्टेशन।
भिवानी। वीरवार व शुक्रवार को होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। स्पेशल ट्रेन चलाए जाने से परीक्षार्थियों परीक्षा केंद्रों तक आने जाने में सुविधा मिलेगी। जिले से यह परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को यह सुविधा लोहारू रेलवे स्टेशन से मिलेगी। लोहारू स्टेशन से सवार होकर परीक्षार्थी परीक्षा के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 04719 श्रीगंगानगर-दौराई (अजमेर) रीट परीक्षा के लिए स्पेशल रेल सेवा श्रीगंगानगर से 27 फरवरी को 15.35 बजे से रवाना होकर अगले दिन 6.55 बजे दौराई पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04720 दौराई-श्रीगंगानगर स्पेशल रेल सेवा दौराई से 28 फरवरी को 13:35 बजे रवाना होकर अगले दिन 7:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ, हनुमानगढ़ टाउन, टीबी, तलवाडा झील, ऐलनाबाद, खिनानियां, नोहर, गगामेडी, तहसील भादरा, अनूपशहर, सिद्धमुख, सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ, चिडावा, झुंझुनू, डूडलोद मुकंदगढ़, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, किशनगढ व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 10 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed