{"_id":"659ae717ca7dfd04c50399e6","slug":"rahul-gandhi-should-take-out-yatra-and-go-among-the-people-and-get-information-about-the-country-dalal-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-11421-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी यात्रा निकाल कर जनता के बीच जाएं और देश की जानकारी लें : दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी यात्रा निकाल कर जनता के बीच जाएं और देश की जानकारी लें : दलाल
विज्ञापन
कृषि मंत्री को ज्ञापन मांगपत्र सौंपते पदाधिकारी
भिवानी। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी ने ईडी की कार्रवाई पर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार कर राहुल गांधी की यात्रा पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों व नेताओं को जनता के बीच जाने का हक है। पर राहुल गांधी की परवरिश एसपीजी घेरे में हुई और वो विदेश में पढ़े हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है कि राहुल गांधी यात्रा निकाल कर जनता के बीच जाएं और देश की जानकारी लें।
कृषि मंत्री जेपी दलाल रविवार सुबह भिवानी में अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर तुरंत लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। वहीं हरियाणा कांग्रेस के ताबड़तोड़ प्रचार व रैलियों पर जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस गुटों में बंटी है। कोई गुट कुछ वादे करता है और दूसरा कुछ। कोई गुट रैली कर रहा है तो कोई यात्रा निकाल रहा है। जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेसी अपने प्रभुत्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इनका जनता में कोई जनाधार नहीं। साथ ही ईडी की कार्रवाई पर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि जब 300-300 करोड़ रुपये काला धन मिले और हरियाणा में अवैध हथियार मिले तो सरकारी एजेंसियों को कार्रवाई का हक है।