फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Questions raised about the reliability of questions on the second day of HTET as well; Board assures formation of an inquiry committee.

Bhiwani News: एचटेट के दूसरे दिन भी प्रश्नों की विश्वसनीयता पर सवाल, बोर्ड ने जांच समिति गठन का दिया आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Questions raised about the reliability of questions on the second day of HTET as well; Board assures formation of an inquiry committee.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेशभर में आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के दूसरे दिन भी प्रश्न पत्रों की विश्वसनीयता पर अभ्यर्थियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। हालांकि बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूर्णत: पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई है तथा किसी भी अभ्यर्थी के हितों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड की तरफ से सोमवार को आंसर की जारी कर दी जाएगी और प्रश्न पत्रों में पाई जाने वाली किसी भी त्रुटि पर विशेषज्ञों की समिति गठित कर निर्णय लिया जाएगा। इसी आधार पर ग्रेस मार्क्स देने पर भी विचार होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि एचटेट परीक्षा का परिणाम 25 दिन के अंदर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिले के एक परीक्षा केंद्र पर हुए घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि एक परीक्षा कक्ष में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा यह कहकर परीक्षा प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न किया गया कि प्रश्न पत्र पहले से खुले हुए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 अभ्यर्थियों की व्यवस्था थी जबकि प्रश्न पत्र मुद्रण प्रेस द्वारा 20-20 के बंडलों में पैक किए गए थे। अतिरिक्त अभ्यर्थियों के लिए दूसरे पैकेट खोलना आवश्यक था और यह प्रक्रिया सामान्य मानक अभ्यास के तहत होती है जिसका परीक्षा की गोपनीयता से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जिला उपायुक्त द्वारा मौके पर ही वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बावजूद बोर्ड ने अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सहानुभूतिपूर्ण रुख अपनाया और संबंधित अभ्यर्थियों को पुन: परीक्षा का अवसर दिया गया जो जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में कराई गई। इसमें 15 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पूरी की जबकि 4 अभ्यर्थियों ने स्वयं परीक्षा छोड़कर केंद्र से बाहर जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने ओएमआर शीट व प्रश्न पत्र को लेकर भ्रामक जानकारी का किया खंडन
बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित भ्रामक जानकारियों का खंडन करते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को केवल बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में प्रयुक्त ओएमआर उत्तर पुस्तिका किसी विशेष प्रश्न पत्र से संबद्ध नहीं थी। प्रश्न पत्र अथवा रोल नंबर पर कहीं भी यह उल्लेख नहीं किया गया था कि अभ्यर्थियों को अपने प्रश्न पत्र की सीरियल संख्या का मिलान ओएमआर शीट की सीरियल संख्या से करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन उसके द्वारा अंकित रोल नंबर के आधार पर किया जाएगा इसलिए प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट की सीरियल संख्या में किसी प्रकार का अंतर परिणाम या मूल्यांकन को प्रभावित नहीं करेगा। उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी प्रश्न में तकनीकी त्रुटि पाई जाती है तो बोर्ड निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित करेगा। इसके बाद विषय विशेषज्ञों की समिति प्रत्येक आपत्ति का परीक्षण कर नियमानुसार निर्णय लेगी और किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।



मेरे संज्ञान में प्रश्न पत्र में दिक्कत की बातें आई हैं, किसी भी अभ्यर्थी का नुकसान या अहित नहीं होने दिया जाएगा। बोर्ड की तरफ से सोमवार को आंसर की जारी कर दी जाएगी। परीक्षार्थियों को अगर कोई संशय है तो वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद ही एक्सपर्ट की कमेटी इस संबंध में विचार कर निर्णय लेगी। एचटेट का परिणाम 25 दिन के अंदर जारी किया जाएगा। -शंकर लाल धूपड़, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed