फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Quarter million users will be connected to a Wi-Fi Internet

वाई फाई से कनेक्ट होंगे सवा लाख इंटरनेट यूजर्स

Tue, 05 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 05 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर में शुरू होने वाली वाई फाई सुविधा से शहर के करीब सवा लाख इंटरनेट यूजर्स सीधे तौर पर कनेक्ट होंगे। शहर को पूरी तरह वाईफाई करने की कवायद शुरू हो चुकी है। विभिन्न कंपनियों से आठ जनवरी तक डेमोस्ट्रेशन के लिए टेंडर मांगे गए है। नप की शहर के करीब 27 स्क्वेयर किलोमीटर यानी करीब सात किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह वाई फाई करने की प्लानिंग है। इसके इंस्टॉलेशन पर ही करीब 15 लाख खर्च होंगे और प्रति माह करीब डेढ़ से पौने दो लाख रुपये का खर्च।
विज्ञापन

शहर को पूरी तरह वाई फाई करने का प्लान तैयार किया गया है। नगर परिषद की ओर से शुरू की जा रही इस सुविधा के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू हो चुकी है और विभिन्न कंपनियां आठ जनवरी तक डेमो के लिए अपने आवेदन जमा करवाएंगी। नप की प्लानिंग के तहत शहर में करीब 65 हजार मकान हैं। विशेषज्ञों ने शुरूआती आंकलन के तहत प्रत्येक घर में दो इंटरनेट यूजर्स की जरूरत मानकर सुविधा शुरू करने की योजना बनाई है। यानी करीब सवा लाख यूजर्स सीधे वाई फाई से कनेक्ट होंगे। अब नगर परिषद ने सवा लाख यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। शुरूआत में वाई फाई सुविधा दो वर्ष के लिए होगी और इसी के तहत कंपनियों से आवेदन मांगे गए है। वाई फाई के तहत बड़ी फाइलों की डाउनलोडिंग पर रोक रहेगी। सिर्फ ई मेल चैक, वाट्स अप, फेसबुक ही प्रयोग हो सकेगा। उपभोक्ता को वाई फाई से जुड़ने से पहले आईडी लेनी होगी और वाईफाई का पासवर्ड लेना होगा।
विज्ञापन

वार्ड छह में वाईफ ाई की रेंज नहीं होने से रहे उपभोक्ता परेशान
नप चेयरमैन ने पिछले वर्ष सबसे पहले अपने स्वयं के वार्ड को वाई फाई किया। शुरूआत में तो रेंज ठीक रही मगर बाद में उपभोक्ता रेंज के लिए परेशान रहे। बागकोठी में कुछ रेंज रही मगर वार्ड की बाकी कॉलोनियों में रेंज नहीं होने के कारण लोग नेटवर्क के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप का कार्यकाल खत्म, आ सकती है अड़चने
शहर को वाई फाई करने की कवायद भले ही शुरू हो चुकी है और डेमो के लिए आवेदन मांगे गए, लेकिन नगर परिषद के वर्तमान पार्षदों का कार्यकाल पांच जनवरी को खत्म हो रहा है। इसके बाद यहां प्रशासक नियुक्त होगा और नप चुनाव में देरी तय है। अभी तक वार्डबंदी भी नहीं हुई है। ऐसे में भवानी प्रताप का कार्यकाल खत्म होने के बाद इस प्रोजेक्ट में अड़चने आ सकती है। योजना लटक भी सकती है।

वर्जन::::
हमारा पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द शहर में वाई फाई सुविधा शुरू हो। नगर परिषद इस पर आने वाले खर्च को वहन करेगी। अब प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है तो बीच में नहीं रुकेगा। बेहतर नेटवर्क सुविधा मिले, इसके लिए बेहतर सुविधा और अच्छी रेंज वाली कंपनी का चयन होगा।
भवानी प्रताप, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed