Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   PWD Mechanical Workers' Union presents employees' demands to the Chief Engineer

Bhiwani News: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने चीफ इंजीनियर के सामने रखीं कर्मचारियों की मांगें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
PWD Mechanical Workers' Union presents employees' demands to the Chief Engineer
भिवानी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के चीफ इंजीनियर देवेंद्र दहिया से मुलाकात कर कर्मचारियों की लंबित मांगें उठाईं। इस दौरान समस्याओं के समाधान और विभाग के साथ बेहतर संवाद को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य मुख्य प्रेस सचिव अमित कुमार जांगड़ा ने बताया कि मुलाकात के दौरान कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने कहा कि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनकी अनेक मांगें लंबे समय से विभागीय स्तर पर विचाराधीन हैं। समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में असंतोष बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संगठन लगातार कर्मचारियों की समस्याएं विभागीय अधिकारियों के समक्ष उठाता रहा है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और विभागीय कार्यप्रणाली भी सुचारू रूप से चलती रहे। चीफ इंजीनियर देवेंद्र दहिया के साथ संगठन और विभाग के बीच बेहतर संवाद कायम करने तथा समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यूनियन के राज्य प्रधान राकेश कुमार जांगड़ा, राज्य महासचिव श्रीभगवान अहलावत, राज्य कोषाध्यक्ष नसीब रापडिया, राज्य चेयरमैन सीताराम सुथार, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान बलवान कालीरामणा और राज्य मुख्य सलाहकार सज्जन कुमार भारद्वाज सहित अनेक कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed