फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pune market in the city, business worth Rs 50 crore done in two days

Bhiwani News: शहर में सजा बाजार, दो दिन में हुआ 50 करोड़ का व्यापार

Sat, 19 Oct 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 19 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Pune market in the city, business worth Rs 50 crore done in two days
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में मेहंदी लगवाती प्रो. मनीषा।
भिवानी। त्योहारी सीजन में दो दिन में भिवानी के बाजारों में करीब 50 करोड़ का कारोबार हुआ है। वहीं शनिवार को भी करवाचौथ को लेकर देर शाम तक बाजार में खचाखच भीड़ देखी गई। इसकी वजह से शहर के बाजारों में जाम की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन

चूड़ी भंडार और सौंदर्य प्रसाधन के प्रतिष्ठानों पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही वहीं बाहर हाथों पर मेहंदी सजवाने के लिए भी महिलाओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी लगवाई।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में नो एंट्री के बावजूद वाहनों व ई रिक्शा का प्रवेश भी जारी रहा। जिसकी वजह से जाम के हालात बने। शहर के बाजारों में पुलिस ने नो एंट्री जोन में बैरिकेडिंग की हुई थी। वाहन चालक इन बैरिकेड्स को तोड़कर आगे बढ़ते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखेंगी। इसी को लेकर शनिवार देर रात तक बाजार में खचाखच भीड़ जुटी। दुकानों पर देर रात तक महिलाओं ने खरीददारी की। शहर के घंटाघर से सराय चौपटा और सराय चौपटा से किरोड़ीमल मंदिर बाजार में अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
इसकी वजह से यहां वाहनों के कारण भी दिनभर जाम के हालात बने रहे। हालांकि शहर के अन्य बाजारों में भी भीड़ जुटने से यातायात व्यवस्था बिगड़ी। दुकानों के आगे भी सामानों की स्टॉल सजी होने की वजह से फुटपाथ पूरी तरह से ढक गई। इससे पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बाजार की भीड़ में बढ़ रही चोरीं की घटनाएं
त्योहार के दौरान शहर के बाजारों में भीड़ के साथ ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। एक सप्ताह के अंदर ही शहर के अंदर महिलाओं के पर्स चोरी की चार से पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें दो से तीन मामलों में तो पुलिस ने भी केस दर्ज किए हैं, जबकि कई मामलों की तो पुलिस तक शिकायत ही नहीं पहुंची है। भीड़ का फायदा उठाकर महिला चोर गिरोह भी बाजार में सक्रिय हैं, ये कीमती सामान को पलक झपकते ही गायब कर देती हैं। ऐसे में बाजार में खरीददारी करते समय अपने कीमती सामान की देखभाल करना भी खुद की जिम्मेदारी बनती है।
वाहन के साथ इन जगहों पर जाने से बचें
अगर आप शहर में जा रहे हैं तो घंटाघर, हांसी गेट से नया बाजार, बिचला बाजार, नया बाजार और बर्तन बाजार से कपड़ा बाजार की तरफ वाहन लेकर जाने से बचे। क्योंकि इन बाजारों में दुपहिया वाहन से जाना भी मुश्किल है। यहां पैदल चलने वालों की भीड़ ही रेंगते हुए आगे बढ़ती है। शहर के बाजार रविवार को भी अब त्योहारी सीजन की वजह से खुले रहेंगे। ऐसे में लोगों को सामान की खरीदारी के लिए बाजार आते समय अपने वाहनों का प्रयोग कम करना चाहिए।

शहर के बाजारों में वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने नाकाबंदी की है। प्रत्येक नाका पर पुलिस कर्मचारी तैनात हैं वहीं पुलिस की रायडर भी लगातार बाजारों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था जांच रही है। शहर के बाजारों में पार्किंग नहीं है। ऐसे में लोगों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे बाजार जाते समय वाहन का प्रयोग न करें।
- सुरेश कुमार, इंचार्ज, औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article