फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Publication on employees stealing government land and publishing of monuments

Bhiwani News: सीबीआई के रडार पर सरकारी भूमि बेचने वाले कर्मचारी और जनप्रतिनिधि

Thu, 08 Aug 2024 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 Aug 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Publication on employees stealing government land and publishing of monuments
भिवानी। नगर परिषद घोटालों में सीबीआई की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। सीबीआई की जांच की दबिश से घोटाला करने वालों में हड़कंप मचा है। वहीं नगर परिषद शौचालय की भूमि मामले में सीबीआई संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है। सीबीआई के रडार पर सरकारी भूमि बेचने वाले कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सीबीआई संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर इन घोटालों की कड़ी दर कड़ी जोड़कर आगे बढ़ रही है। हालांकि अक्तूबर तक सीबीआई को कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश करनी है। मगर शुक्रवार तक सीबीआई की टीम भिवानी में रहते हुए घोटालों से जुड़े मामलों को तेजी से खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद में 2022 में एक के बाद एक घोटाले उजागर हुए थे। इसकी प्रारंभिक जांच भिवानी की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई थी। बड़े स्तर पर गड़बड़झाला मिला तो इन मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई। जिसके बाद अब ये मामला हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई को सौंपा हुआ है। सीबीआई की टीम भिवानी के रेस्ट हाउस में अलग-अलग घोटालों से जुड़े मामलों की जांच के लिए डेरा डाले हुए है। यहां पर दिनभर लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा रहा है। ये वो लोग हैं, जिनकी भूमिका इन मामलों से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कई लोग तो सीबीआई की जांच के बाद से ही भूमिगत हैं। क्योंकि शहर के शौचालयों की भूमि काफी लोगों द्वारा खरीद और बिक्री की जा चुकी है। अब कई ऐसे नाम भी सामने आ रहे हैं, जो लोग सीबीआई को ही नहीं मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी सीबीआई की टीम भिवानी रहते हुए इन घोटालों से जुड़े मामलों को खंगालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed