फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Provided guidance at a seminar on youth holistic development and employment

Bhiwani News: युवाओं के सर्वांगीण विकास और रोजगार पर सेमिनार में किया मार्गदर्शन

Tue, 07 Oct 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Provided guidance at a seminar on youth holistic development and employment
जाटुलूहारी के सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते प्रतिभागी एवं अति​थि। संस्था

विज्ञापन
भिवानी। सम्मान एक प्रयास समिति की ओर से मंगलवार को गांव जाटु लोहारी स्थित सामुदायिक केंद्र में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और रोजगार के विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने 12वीं कक्षा के उपरांत विद्यार्थियों को कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों और रोजगार की राह पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
मुख्य वक्ता के रूप में एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी से एसोसिएट प्रो. डॉ. अजीत जांगड़ा ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचाननी चाहिए और उसी क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए कामयाबी हासिल करनी चाहिए। वहीं टीआईटीएस से सहायक प्राध्यापिका डॉ. अंजू ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने भविष्य संबंधी मार्ग चुनने और बैंकिंग, स्टार्टअप व कॉर्पोरेट जगत में रोजगार बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. परमानंद ने कंप्यूटर के क्षेत्र में विभिन्न कोर्सों के माध्यम से रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। डॉ. अमित कुमार ने भूगोल, राजनीतिक विज्ञान और मनोविज्ञान जैसे विषयों में निष्णात होकर विद्यार्थियों को नगरीय योजनाकार, अधिवक्ता, न्यायमूर्ति और मनोचिकित्सक बनने की संभावनाओं के बारे में बताया। डॉ. नवनीत ढांडा ने बीएससी मेडिकल और बीएससी नॉन मेडिकल कोर्स की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने खेल संबंधी शिक्षा और रोजगार के अवसरों के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सीपीएड, बीपीएड, एमपीएड, एमफिल, पीएचडी और यूजीसी नेट आदि करके शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में भी रोजगार पा सकते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति ने विशेष रूप से कोच मेनपाल राठौड़ और उनकी टीम का धन्यवाद जताया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष अनिल परमार, संयुक्त सचिव प्रो. अजीत कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, कोच मेनपाल, सुरेंद्र शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed