{"_id":"6a6122991c6f78eb1d0995f1","slug":"protest-march-held-at-jui-demanding-action-against-those-responsible-for-the-paper-leak-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154293-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जूई में रोष मार्च निकाल पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जूई में रोष मार्च निकाल पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
जूई मे रोष मार्च निकालते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व युवा।
जूई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटना के विरोध में बुधवार को जूई में खाप पंचायतों, किसान संगठनों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक मामले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
रोष मार्च बाढड़ा मोड़ जूई से शुरू होकर श्रीश्याम मंदिर जूई कलां तक निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है और युवाओं पर की गई कार्रवाई निंदनीय है।
चन्नी खाप प्रधान मेवा सिंह आर्य, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान, किसान नेता सूरज सिंह जूई और छात्र नेता सुमित बराड़ ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होना व्यवस्था की नाकामी है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सोमबीर, संदीप सिंगला, सतेंद्र, महेंद्र बिधनोई, अशोक मलिक, सुमित भूरिया और नवीन मौजूद रहे।