फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   protest for the arrest of accused in Pramod murder case

प्रमोद हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
protest for the arrest of accused in Pramod murder case
प्रमोद हत्यकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर के सरकुलर रोड पर प्रदर्शन करते विभि? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गांव बीरण निवासी प्रमोद हत्याकांड के विरोध में रविवार को शहर में विभिन्न जनसंगठनों ने प्रदर्शन किया। हत्याकांड में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

आंबेडकर संघ के कार्यकर्ता रविवार को नेहरू पार्क में इकट्ठे हुए। सुनील गोलपुरिया, श्रीभगवान दहिया विनोद सांगा ने बताया कि पिछले दिनों गांव बीरण निवासी अनुसूचित जाति के प्रमोद की सामूहिक रूप से पीट-पीटकर हत्या हुई थी। जिसमें पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को रफादफा कर रही है। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। प्रदर्शनकारी नेहरू पार्क से हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड होते हुए लघु सचिवालय के सामने पहुंचे। जहां उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को मांगपत्र भेजा। दस सदस्यीय कमेटी ने इस मामले को लेकर एसपी से बात की। इस मौके पर परमहंस चोपड़ा, सुनीता सरोहा, एडवोकेट रजत, सतपाल तंवर, प्रदीप बारवास, कुलदीप मेहरा, टिंकू चोपड़ा, राहुल आजाद, राजेश, बिजेंदर सहजलान, सज्जन चोपड़ा, उमेद, विनोद, राहुल आजाद सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed