फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   protest for electricity, charkdu dadri, bhiwani

बिजली के लिए मुख्यमार्ग किया जाम

Tue, 30 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 30 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
protest for electricity, charkdu dadri, bhiwani
electricity protest - फोटो : Bureau
बरसात के सीजन में चरमराई बिजली व्यवस्था ने लोगों का जीना मुुहाल कर रखा है। बीत चार दिनों से वार्ड नंबर 18 में गुल बिजली को लेकर वार्डवासियों का गुस्सा मंगलवार दोपहर फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने लोहारू मुख्यमार्ग पर उतर कर मेजबान चौक पर जाम लगा दिया। बिजली संबंधित समस्या का समाधान करवाने के लिए लोग झमाझम बारिश में भी मुख्यमार्ग पर डटे रहे। छाता साथ लेकर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे बाद आश्वासन से संतुष्ट होकर लोग जाम खोलने को तैयार हुए। तब तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही।
विज्ञापन


शनिवार से झमाझम बरसात का सिलसिला शुरू होते ही बिजली आपूर्ति पर भी इसका प्रतिकूल असर देखने को मिला। रविवार रातभर जहां क्षेत्र में ब्लैक आउट रहा तो वहीं सोमवार को भी बाधित बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। कई कॉलोनियां ऐसी हैं जिनमें मंगलवार दोपहर तक भी फॉल्ट के चलते करंट नहीं पहुंचा। ऐसे ही विकट हालात वार्ड नंबर 18 में भी बने है। पिछले चार दिनों से वार्ड में बिजली न होने से परेशान लोगों सब्र मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे जवाब दे गया। एकजुट होकर वार्डवासी लोहारू रोड के मेजबान चौक के समीप एकत्रित हो गए और सड़क के बीचोंबीच अवरोधक डालकर मुख्यमार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की एक न सुनी, निगम के अधिकारी को बुलाने पर अड़े
जाम की सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी भूदेव सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। इस दौरान महिलाओं की काफी तादाद होने के चलते महिला पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस बल ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोगों न उनकी एक न सुनी। लोगों ने निगम के अधिकारियों के मौके पर आने के बाद ही जाम खोलने का दो-टूक जवाब दे दिया। इसके बाद बिजली निगम के अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वार्डवासी सुनिता यादव, छोटा देवी, संतरा, मोहित, सुरेंद्र, राजकमल, कालूराम आदि ने बताया कि उनके वार्ड में तो बिजली संकट पिछले छह माह से गहराया हुआ है। अब बीते चार दिनों से एक मिनट भी घरों में बिजली नहीं पहुंची है। इनवर्टर भी सोमवार को जवाब दे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed