फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Protest against the pension bill on July 15.

Bhiwani News: पेंशन विधेयक के खिलाफ धरना-प्रदर्शन 15 जुलाई को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Protest against the pension bill on July 15.
भिवानी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की बैठक वीरवार को जिला प्रधान नरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेंशन वित्त विधेयक लोकसभा व राज्यसभा में पारित करवा लिया है। इसके विरोध में जिलास्तर पर 15 जुलाई को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित पेंशन वित्त विधेयक से देशभर के रिटायर्ड कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। यह विधेयक 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर्ड होने वालों को 8वें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करता है और न्यायालय में अपील का अधिकार भी नहीं देता। इस विधेयक के विरोध में 15 जुलाई को जिला स्तर पर उपायुक्त कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा और समाधान न मिलने पर 17 सितंबर को जंतर-मंतर दिल्ली में राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में राज्य महासचिव रतन जिंदल, मुख्य सलाहकार मास्टर शेर सिंह, राजबीर कादयान, रामचंद्र, चंद्रभान आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed