फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Prostitution brokers are linked to Delhi, West Bengal, Rajasthan and UP.

Bhiwani News: दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और यूपी से जुड़े हैं जिस्मफरोशी के दलालों के तार

Mon, 03 Jun 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Prostitution brokers are linked to Delhi, West Bengal, Rajasthan and UP.
भिवानी। भिवानी में जिस्मफरोशी का अनैतिक व्यापार चलाने वाले दलालों के दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से भी तार जुड़े हैं। वहीं, भिवानी में अनैतिक व्यापार के मास्टर माइंड महेश बंसल और जितेश बंसल से भी पुलिस पूछताछ में जुटी है। वहीं, औद्योगिक पुलिस थाना में 20 महिला व पुरुषों के खिलाफ देह व्यापार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, डीएसपी जिला मुख्यालय रमेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार शाम को औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र के पालुवास मोड़ के समीप बनी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की मार्केट व आसपास के लॉज, होटलों, स्पा सेंटरों व कैफे हाउस के नाम से चलाए जा रहे अनैतिक व्यापार के ठिकानों पर एक साथ पुलिस ने छापे मारे थे। इस दौरान आठ ठिकानों से पुलिस ने 22 महिलाओं सहित 17 लोगों को संदिग्ध हालात में पकड़ा था। पुलिस ने अनैतिक व्यापार चलाने के ठिकानों से बरामद की गई महिलाओं से प्रारंभिक पूछताछ की तो ये महिलाएं हरियाणा के अन्य जिलों सहित राजस्थान, यूपी, पश्चिमी बंगाल, यूपी के अलग-अलग शहरों से यहां लाई गई थी। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में भी देह व्यापार गिरोह के मुख्य संचालक महेश बंसल और जितेश बंसल मिले, जो कि मजबूर महिलाओं का फायदा उठाकर उन्हें मामूली जीवनयापन का खर्च देकर जबरन उन्हें देह व्यापार की दलदल में धकेल अनैतिक व्यापार कराते मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने यह भी उजागर किया कि देह व्यापार चलाने वाले गिरोह के मुख्य संचालक महेश बंसल और जितेश बंसल इन महिलाओं को भिवानी में अलग-अलग जगह अपने ठिकानों पर छुपाकर रखते हैं और साथी गेस्ट हाउस और होटल संचालकों से डिमांड मिलने पर उनकी पसंद की महिला या लड़की को उनके ठिकानों पर भिजवाते हैं। इस गिरोह का संचालक इस अनैतिक धंधे में अपने कमीशन के रुपये अलग से लेता था। महेश बंसल पहले भी जिस्मफरोशी के अनैतिक व्यापार में जेल जा चुका है। पुलिस ने पहले औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र दायरे में सब्जी मंडी पुलिस चौकी से महज कुछ दूर ही एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार करते हुए छापामारी में रंगे हाथ पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर भी कब्जे में ली
पुलिस ने एक साथ आठ ठिकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और रिकार्ड को भी कब्जे में लिया है, जिसकी छानबीन से पुलिस के हाथ और भी कई अहम तथ्य लगेंगे। हालांकि ये सीसीटीवी कैमरे यहां दिखावे के लिए ही लगाए गए थे। मगर, फिर भी इनसे पुलिस को कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं।


पुलिस ने भिवानी में चल रहे बड़े स्तर पर देह व्यापार के अनैतिक धंधे का पर्दाफाश किया है। इस मामले में संलिप्त आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस अभी अपनी कार्रवाई और तेज करेगी।
-वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed