फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   property ID, harsaik companies website close, people tense

हरसैक कंपनी की वेबसाइट बंद, नहीं मिल रही प्रॉपर्टी आईडी, लोग परेशान

Tue, 13 Oct 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
property ID, harsaik companies website close, people tense
नगर परिषद कार्यालय में ठप पड़ा सर्वर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर वासी इन दिनों सर्वे करने वाली कंपनियों के फेर में उलझे हैं। हरसैक कंपनी अपना सर्वे कर चुकी है, जिसमें करीब 70 हजार यूनिट (मकान, दुकान आदि) शहर में सामने आए हैं। अब राज्यस्तर पर याशी कंपनी सर्वे कर रही है। इस फेर में नगर परिषद की ओर से हरसैक कंपनी की पेमेंट भी नहीं की गई है। पिछले 15 दिन से हरसैक कंपनी की साइट बंद है और शहर वासी प्रॉपर्टी आईडी के लिए परेशान हैं। सरकार ने भले ही रजिस्ट्रियां खोल दी हो मगर शहर वासी प्रॉपर्टी आईडी न होने के कारण रजिस्ट्रियां नहीं करवा पा रहे हैं और नप अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। नप अधिकारियों का कहना है कि वे लगातार हरसैक कंपनी के अधिकारियों के संपर्क में हैं और जल्द ही वेबसाइट चलने पर लोगों को प्रॉपर्टी आईडी दी जाएगी।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले हरसेक कंपनी को शहर की प्रॉपर्टी सर्वे की जिम्मेदारी दी गई। कंपनी ने इसी साल अपना सर्वे पूरा किया। जिसमें करीब 70 हजार प्रॉपर्टी शहर में सामने आई। कंपनी की ओर से कुछ लोगों को तो उनकी प्रॉपर्टी आईडी दे दी है मगर अधिकतर की अभी भी लंबित है। प्रॉपर्टी आईडी के बिना प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही और न ही टैक्स भरा जा रहा। ऐसे में लोग खासे परेशान हैं। पिछले 15 दिन से हरसैक कंपनी की वेबसाइट बंद है और नप में कार्य करने वाले उनके कर्मी भी जा चुके है। ऐसे में समस्या ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन

याशी कंपनी कर रही सर्वे, असमंजस में आमजन
हरसैक कंपनी का प्रॉपर्टी सर्वे अभी पूरा ही हुआ था कि अब राज्य सरकार की ओर से याशी नामक कंपनी को पूरे प्रदेश का प्रॉपर्टी सर्वे करने का ठेका दिया है। याशी कंपनी के कर्मी लोगों के घर पहुंच रहे हैं तो लोगों के मन में भी असमंजस की स्थिति बन रही है कि पिछले दिनों ही कुछ लोग प्रॉपर्टी सर्वे करके गए थे और अब ये आ रहे हैं। हालांकि सूत्र बताते हैं कि याशी कंपनी भी अपना अधिकतर सर्वे पूरा कर चुकी है और आगामी 10 से 15 दिनों में इसका सारा डाटा भी ऑनलाइन हो जाएगा। जिसके आधार पर भी लोग रजिस्ट्रियां करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रजिस्ट्री से पहले देना होगा डेवलपमेंट चार्ज, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट चार्ज और प्रॉपर्टी टैक्स
अब रजिस्ट्री की शर्तों में बड़ा बदलाव किया गया है। रजिस्ट्री से न केवल प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराना होगा बल्कि डेवलपमेंट चार्ज, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट चार्ज भी देना होगा। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग से भी एनओसी लेनी होगी। ऐसे में लोगों में पर अतिरिक्त मार पड़ेगी।

वर्जन-
हरसैक कंपनी ने काफी जिलों में सर्वे किया है और सभी जगह इनकी वेबसाइट बंद है। इनके अधिकारियों से संपर्क किया था और वे बता रहे है कि जल्द ही ठीक हो जाएगी। ऐसे में वेबसाइट चलने का इंतजार किया जा रहा है। आगामी एक-दो दिन में ही वेबसाइट ठीक होने की उम्मीद है।
- संजय यादव, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed