फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Procession taken out with palanquin

Bhiwani News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर फूलों से सजी पालकी संग निकाली शोभायात्रा

Mon, 06 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 06 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out with palanquin
पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई।
भिवानी। शहर के देवसर चुंगी स्थित गुरुद्वारा साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सजी पालकी में सजाकर भक्तों के दर्शनार्थ के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर ले जाया गया।
विज्ञापन

वहीं यमुनानगर के गांव मछरौली के बाबा बलवंत सिंह भी पहुंचे। जिन्होंने पिछले 25 वर्षों अपने सिर पर 800 मीटर लंबी दस्तार सजाई हुई है। जिसका कुल वजन 85 किलो है। बाबा बलवंत सिंह का भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ ने जो बोले सो निहाल के जयकारे के साथ स्वागत किया। बाबा बलवंत सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि अगर सिखी को बचाना है तो अपने सर पर केश रखकर दस्तार सजानी होगी, यही गुरु गोबिंद सिंह का संदेश है।
विज्ञापन

बाज वाले निहंग सिख ने भी सभी को आकर्षित किया। शोभायात्रा में सजाई गई भव्य पालकी जब शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी तो शहरवासियों ने नतमस्तक होकर गुरु ग्रंथ साहिब जी का नमन किया। यह नगर कीर्तन पुरानी देवसर चुंगी गुरुद्वारे साहिब से शुरू होकर रिंग रोड होते हुए दादरी गेट, जैन चौक, बिचला बाजार, कृष्णा कॉलोनी, दिनोद गेट से होते हुए पुरानी देवसर चुंगी गुरुद्वारे में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान प्रेम कुमार मुटरेजा, ज्ञान सिंह बागड़ी, बलदेव सिंह, लक्ष्मण सिंह, रजनीश चावला, विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed