फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Problems of family identity card solved by setting up help desk

Bhiwani News: हेल्प डेस्क लगाकर सुलझाई परिवार पहचान पत्र की समस्याएं

Fri, 22 Dec 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 22 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Problems of family identity card solved by setting up help desk
शहर के नगर परिषद कार्यालय में लगें कैंप मे कर्मचारियों को अपनी ​शिकायत बताते शहरवासी । संवाद
भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में मानव सूचना एवं संसाधन विभाग की ओर से तीन दिवसीय स्पेशल कैंप का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कैंप के पहले दिन परिवार पहचान पत्र की गलतियां ठीक कराने के लिए काफी लोग पहुंचे। जिनमें अधिकतर परिवार सदस्यों के नामों में त्रुटि और मोबाइल नंबर बदलने की शिकायतें लेकर आए। इसी तरह परिवार पहचान पत्र में पेंशन संबंधी मामलों की शिकायतें भी ऑनलाइन दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

कैंप में क्रीड की ओर से शहर के करीब 12 से 15 सीएससी सेंटर संचालकों को एक ही जगह पर बैठा रखा था, जो लोगों की परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याओं को मौके पर ही दुरुस्त करा रहे थे। दरअसल परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक कराए जाने को लेकर मानव सूचना एवं संसाधन विभाग की ओर से नगर परिषद में मेगा कैंप लगाया। इस दौरान शहरवासियों की परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे। कैंप में आए महावीर ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों का आपस में रिश्ता ही बिगाड़ दिया है। पोते को पुत्र और पुत्र को पौत्र दिखाया गया है। जबकि फैमिली आईडी में मोबाइल नंबर भी गलत है। जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसी तरह कमला देवी ने बताया कि उनके परिवार के कई सदस्यों की आमदनी ज्यादा दिखाई गई हैं। जिसे ठीक कराने के लिए चक्कर लगा रही हूं। वहीं धनपति ने बताया कि उसकी बुढ़ापा पेंशन आती है और उसका बेटा प्राइवेट जॉब करता है। उसकी और उसके बेटे की आमदनी मिलाकर दो लाख से अधिक की आय दिखा रखी है, इस वजह से उनका बीपीएल कार्ड भी कट गया है। वहीं महाबीर ने बताया कि उनके परिवार में सदस्यों की उम्र की वेरिफिकेशन नहीं हुई है। जिस कारण उनके परिवार पहचान पत्र में आय से जुड़ी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

मानस सूचना एवं संसाधन विभाग की ओर से नगर परिषद कार्यालय में मेगा कैंप का आयोजन परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर कराने के लिए किया गया है। इसके लिए हमने यहां जगह मुहैया कराई है। जबकि परिवार पहचान पत्र की गलतियां ठीक कराने का स्टाफ क्रीड की ओर से ही मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभय सिंह यादव, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद भिवानी।

नगर परिषद कार्यालय में लगातार तीन दिनों तक क्रीड की ओर से परिवार पहचान पत्र की गलतियों को दुरुस्त कराने और पीपीपी से जुड़ी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराने के लिए मेगा कैंप लगाया गया है। पहले दिन करीब ढाई सौ से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। शनिवार और रविवार को भी कैंप जारी रहेगा।
-खुशवंत सिंह, जिला समन्वयक मानव सूचना एवं संसाधन विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article