फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Priya showcases her punching prowess in Ulaanbaatar, assured of a medal at the Asian Championships

Bhiwani News: उलानबटोर में प्रिया ने दिखाया मुक्कों का दम, एशियन चैंपियनशिप में पदक पक्का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Priya showcases her punching prowess in Ulaanbaatar, assured of a medal at the Asian Championships
प्रिया घनघस
भिवानी। मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र की मुक्केबाज प्रिया घनघस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक पक्का कर लिया है। प्रिया ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल में प्रिया घनघस ने चीन की मुक्केबाज चेंग्यू यांग को 4-1 के अंतर से हराया। मुकाबले की शुरुआत से ही प्रिया ने आक्रामक रणनीति अपनाई और अपने तेज व सटीक पंचों से प्रतिद्वंद्वी पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनके उत्कृष्ट रिंग क्राफ्ट और आत्मविश्वास ने निर्णायकों को भी खासा प्रभावित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर दीपक पंत उप निदेशक, साई खेल केंद्र, महावीर सिंह द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक और नवीन शर्मा प्रशिक्षक, मुक्केबाजी ने कहा कि यह जीत प्रिया के कड़े परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रिया आगामी मुकाबलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने में सफल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed