फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Private school driver attacked and killed with weapons, body thrown in canal

Bhiwani News: निजी स्कूल के चालक की हथियारों से हमला कर हत्या, शव नहर में फेंका

Tue, 24 Oct 2023 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Private school driver attacked and killed with weapons, body thrown in canal
मृतक नरेश का फाइल फोटो।
भिवानी। गांव गुजरानी निवासी एक निजी स्कूल वाहन के चालक की तेजधार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या के बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया गया। सदर पुलिस ने मंगलवार शाम को शव गुजरानी पंप हाउस से बरामद किया है। मृतक की गर्दन और पूरे शरीर पर चाकुओं से गोदे जाने के निशान मिले हैं। वहीं एक हाथ की उंगलियां भी काटी गई हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं बुधवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव गुजरानी निवासी भरत ने बताया कि वे तीन भाई थे। सूरज, नरेश और भरत। गुजरानी निवासी नरेश (45) निजी स्कूल के बच्चों को इको वैन में छोड़ने और लाने का काम करता था। नरेश 22 अक्तूबर की शाम को अपनी इको गाड़ी में दोस्तों के पास जाने के लिए निकला था। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी हर संभव जगह तलाश की और बाद में गुजरानी पुलिस चौकी में भी लापता होने की शिकायत दी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को गुजरानी पंप हाउस पर पानी में एक शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर चाकुओं से गोदे जाने के काफी निशान थे। वहीं गर्दन पर भी दो जगह तेजधार हथियार से गला रेता गया था। उसके एक हाथ की उंगलियां भी गायब मिलीं। परिजनों ने बताया कि वह वैन से गया था, मगर अभी तक उसकी वैन भी पुलिस को बरामद नहीं हुई। मृतक के भाई भरत ने बताया कि नरेश शादीशुदा था। उसकी शादी मंजू से करीब 14 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसे बड़ा 12 साल का बेटा रवि और 10 साल का बेटा जागृत है। उसके पिता जयसिंह और माता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



22 अक्तूबर को पुराना बस स्टैंड पर सीसीटीवी में दिखाई दी वैन
पुलिस व परिजनों ने शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र एक माल के सामने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसकी वैन वहां पर दिखाई दी। वैन में एक व्यक्ति सामान लेकर अंदर बैठता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि नरेश वैन के अंदर ही था। इसके बाद से उसकी कोई खोज खबर नहीं लगी। नरेश के मोबाइल की लास्ट लोकेशन भी गांव धनाना बता रही थी।


गुजरानी पंप हाउस से एक शव बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से कई बार वार किए जाने के निशान मिले हैं। प्रांरभिक जांच में परिजनों ने हत्या का शक जताया है। मृतक के भाई भरत की शिकायत पर इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। उसकी वैन भी अभी नहीं मिली है।
-कुलदीप सिंह, एसएचओ सदर पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article