फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Private School Association announced to start all classes from February 7

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया सात फरवरी से सभी कक्षाएं लगाने का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Private School Association announced to start all classes from February 7
भिवानी। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक हुई। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने सात फरवरी से सभी कक्षाओं के साथ स्कूल खोलने के आह्वान किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन जिला महासचिव कर्ण मिरग ने कहा कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सात फरवरी से सभी स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन पिछले जनवरी में हरियाणा के 90 विधायकों, 10 सांसदों और जिला उपायुक्तों के माध्यम से हरियाणा के शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम स्कूल खोलने को लेकर ज्ञापन दे चुका है। एसोसिएशन के भिवानी प्रधान अमित डागर ने कहा कि पहले ही बच्चों की पढ़ाई का बहुत नुकसान हो चुका है। अब तो स्कूलों को छोड़कर सरकार ने सब कुछ खोल दिया है। कोरोना के केस भी लगातार घट रहे हैं।
विज्ञापन

10वीं से नीचे के स्कूल खोले तो होगी कार्रवाई
वहीं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा ने कहा कि अभी तक सरकार के दसवीं से नीचे की कक्षाओं के संचालन के कोई आदेश नहीं है। अगर कोई निजी स्कूल दसवीं से नीचे की कक्षाओं का संचालन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed