फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   prime minister and sports minister will honoured para player aruna tanwar

आज खेल मंत्री और कल प्रधानमंत्री करेंगे अरुणा तंवर को सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
prime minister and sports minister will honoured  para player aruna tanwar
अरुणा तंवर। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भिवानी की बेटी ताइक्वांडो खिलाड़ी अरुणा तंवर ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। अरुणा टोक्यो से सोमवार शाम को दिल्ली लौटी हैं। अरुणा सहित सभी पैरांलपिक खिलाड़ियों से बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे उनके टोक्यो के सफर से लेकर मुकाबले के बारे में बातचीत भी करेंगे। साथ ही सभी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ सितंबर को अरुणा तंवर से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगे। इस को लेकर अरुणा काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

दूरभाष पर बातचीत के दौरान अरुणा तंवर ने बताया कि वह फिलहाल दिल्ली के अशोका होटल में ठहरी हुई हैं। पांव और हाथ में लगी चोट की वजह से वे आराम कर रही हैं। बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर उन्हें सम्मानित करेंगे, जोकि एक खिलाड़ी के लिए जीवन के महत्वपूर्ण पल हैं। इसके बाद वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें सम्मानित करेंगे। अरुणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना हर नागरिक की तरह उनका भी सपना था, जोकि अब साकार होने का जा रहा है। अरुणा ने कहा कि अगर उन्हें चोट नहीं लगी होती तो देश के लिए मेडल लेकर आती। इस मलाल को वह एशियन चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और पैरा वर्ल्ड चैंपियशिप में पदक जीतकर दूर करेंगी।
विज्ञापन

जल्द मैदान में लौटेगी अरुणा
अरुणा फिलहाल आराम कर रही हैं। बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री और वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें सम्मानित करेंगे। अरुणा बेहतरीन खिलाड़ी हैं, वह अगली बार ओलंपिक और अन्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन जरूर करेंगी। चोट ठीक होने के बाद जल्द ही अरुणा मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वराज सिंह, नेशनल कोच, ताइक्वांडो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed