{"_id":"65a6a001b5cacc254008594e","slug":"primary-school-cosed-in-bhiwani-district-till-20th-january-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-11875-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब भिवानी जिले में चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की 20 जनवरी तक हुई छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब भिवानी जिले में चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की 20 जनवरी तक हुई छुट्टी
Tue, 16 Jan 2024 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Jan 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। लगातार गिरते जा रहे न्यूनतम तापमान को देखते हुए अब भिवानी जिले में भी कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों की शीतकालीन अवकाश की अवधि 20 जनवरी तक बढ़ा दी है। जबकि कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों की छुट्टियों की घोषणा पहले हो चुकी है।
जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी नरेश महता ने मंगलवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में डीईओ ने शिक्षा निदेशालय के पत्र का हवाला देते हुए जिला उपायुक्त भिवानी के अनुमोदन के बाद चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की आगामी 20 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाए जाने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि कक्षा नर्सरी से तीसरी तक के विद्यार्थियों के साथ अब चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों की भी 20 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षाओं पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन नहीं होगा, मगर विद्यालय का स्टाफ विभाग की हिदायतों के अनुरूप उपस्थित रहेगा। इसी तरह निजी स्कूलों में भी नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां रहेंगी।