{"_id":"60cba7208ebc3e2d6b74ee94","slug":"press-brefing-mp-dhrambeer-development-issue-bhiwani-news-rtk6134669197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी-महेंद्रगढ़ में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल: धर्मबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी-महेंद्रगढ़ में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल: धर्मबीर
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली-पिलानी मार्ग 709ई सहित भिवानी शहर के अनेक स्थानों पर वाहनों के लगने वाले लंबे जाम से जल्द निजात मिलेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जिला में बाईपास और फोरलेन के लिए करीब 450 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। बाईपास व फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी। यह बात वीरवार को भिवानी के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कही।
सांसद ने कहा कि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चारों तरफ से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। यही नहीं एनएच व एनएचएआई के द्वारा राष्ट्रीय राज मार्ग युद्ध स्तर पर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार के समक्ष उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, बाईपास, ओवरब्रिज व लिंक सड़कों के लिए जो डिमांड पत्र भेजे हैं, उसके मुताबिक भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुहर लगाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि गांव लोहानी के अंदर से लोहारू जाने वाले एनएच-709 मुख्य मार्ग को भी फोरलेन किया जाएगा। सांसद ने बताया कि गांव जूई में भी एनएच-709ई करीब ढाई किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को चौड़ा करके फोरलेन किया जाएगा, जिस पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
कोरोना की तीसरी लहर के प्रति चिंता जताई
इसलिए तीसरी लहर के आने से पहले ही हमें सतर्क और सावधान होना होगा । जिसमें आम आदमी की भी जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों की विशेष बैठक ली है और बैठक में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि संभावित तीसरी लहर को रोकने के पर्याप्त प्रयास किए जा सकें।
विज्ञापन
ड्रिप इरीगेशन सिंचाई को बताया बेहतर
सांसद ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के द्वारा ड्रिप इरीगेशन सिंचाई को बढ़ावा दिया गया है, साथ में जीरी न बीजने पर किसानों को 7000 प्रति एकड़ देने की घोषणा की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि टेल तक पानी पहुंचाने के लिए नहरों की कनेक्टिविटी को बढ़ाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सफीदों के पास 40 किलोमीटर का पैच है, जिसकी पूरा पानी लेने की क्षमता नहीं बची है, यह पूरा हो जाए तो पानी की क्षमता बढ़ेगी।