फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   President asked students Priyanka and Arzoo the names, said - very good names, very good sons, all the best

राष्ट्रपति ने छात्रा प्रियंका व आरजू से पूछे नाम, बोले- बहुत अच्छे नाम हैं, बहुत अच्छे बेटा, ऑल द बेस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
President asked students Priyanka and Arzoo the names, said - very good names, very good sons, all the best
स्कूल में बच्चों के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। ऑल द बेस्ट.. दिल लगाकर पढ़ाई करना..। ये शब्द राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांव सूई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों से रूबरू होते हुए कहे। राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों के साथ फोटो भी खिंचवाए। अपने सूई कला के कार्यक्रम में राष्ट्रपति राजकीय स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

स्कूल में प्रवेश करने के साथ ही राष्ट्रपति ने शिक्षा अधिकारियों से बातचीत कर स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। राष्ट्रपति स्कूल के कमरा नंबर दो में चल रही स्मार्ट क्लास की ओर बढ़े। प्रथम और द्वितीय रूम से छात्र-छात्राएं कतारबद्ध ढंग से कक्षा से बाहर आकर खड़े हुए। जिनसे राष्ट्रपति ने संवाद किया। राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी सविता कोविंद को साथ लेकर बच्चों के साथ फोटो खिंचवाया। स्टाफ सदस्यों के साथ भी फोटो खिंचवाएं। राष्ट्रपति ने क्लास रूम में जाकर यहां की गतिविधियों को बारीकी से देखा। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों से स्मार्ट क्लास रूम व साइंस लैब के बारे में जानकारी ली। स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था देख कर राष्ट्रपति ने कहा, वेरी नाइस।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति को बताया कि यह स्कूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से जुड़ा हुआ है। यहां छठी से 12 वीं कक्षा तक 238 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि ऑल द बेस्ट- दिल लगाकर पढ़ाई करना। राष्ट्रपति ने छात्रा प्रियंका व आरजू से उनके नाम पूछे और कहा कि बहुत अच्छे नाम हैं, बहुत अच्छे बेटा। इस अवसर पर उपायुक्त आरएस ढिल्लो, पुलिस अधीक्षक अजीत शेखावत, एएसपी डॉ. मयंक गुप्ता, एसडीएम मनीष कुमार फौगाट, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, डीएसपी कृष्ण कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह श्योराण, स्कूल प्राचार्य अनिल सांगवान, स्वास्थ्य विभाग से जेपी जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा - क्षेत्रफल और आबादी में हरियाणा छोटा है, लेकिन तरक्की में आगे
राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा क्षेत्रफल के लिहाज से देश में 21वें स्थान पर है। आबादी के हिसाब से 18वें स्थान पर है। प्रदेेश की कई योजनाओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इनकी तारीफ की है। उन्होंने हरियाणा की स्कीमों व योजनाओं को दूसरे राज्य में लागू कराया। सीएम ने कहा कि क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से हरियाणा छोटा है, लेकिन तरक्की के मामले में सबसे आगे है।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार ने पंचायतों को पढ़ी-लिखी बनाने के लिए एक्ट बनाया। स्वच्छता अभियान में हरियाणा को पहला स्थान मिला। हरियाणा को केरोसिन फ्री भी बनाया। तालाबों को साफ करने के लिए तालाब प्राधिकरण का गठन किया गया है। प्रदेश में बहुत से इलाकों की जमीन में सेम की समस्या है। प्रदेश सरकार सबसे पहले एक लाख एकड़ भूमि में सेम की समस्या को खत्म करके, इसे उपजाऊ बनाने का काम करेगी। हर खेत में पानी पहुंचाने के लिए माइक्रो इरिगेशन पर जोर दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 2025 तक ही लागू करने का लक्ष्य लिया है। लाल डोरे को खत्म करके संपत्ति के मालिक को उसका असल अधिकार दिलाया है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व नाम से पूरे देश में लागू करवाया है। ग्राम दर्शन पोर्टल पर ग्रामीण अपने क्षेत्र की मांगों को डाल सकते हैं। गांवों में विकास को प्राथमिकता पर लेते हुए सरकार ने ग्रामीण संरक्षक योजना भी शुरू की है। प्रदेश के साढ़े 6 हजार प्रथम श्रेणी अधिकारी एक-एक गांव के संरक्षक होंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले मेडल में हरियाणा के खिलाड़ी 25 से 40 प्रतिशत तक मेडल प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed