फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Preparations intensified for Agniveer army recruitment, stadium gates decorated

अग्निवीर सेना भर्ती के लिए तैयारियां हुई तेज, सजाए गए स्टेडियम के गेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for Agniveer army recruitment, stadium gates decorated
अग्निवीर भर्ती को लेकर तैयार किया गया मुख्य द्वार। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए भीम स्टेडियम में तैयारियां तेज हो गई हैं। भीम स्टेडियम के गेट को तैयार किया है। जबकि सेना भर्ती में आने वाले युवाओं के लिए दिशा सूचक व अलग-अलग जोन भी बनाए जा रहे हैं, ताकि भर्ती के दौरान एक के बाद एक शारीरिक मापदंड की प्रक्रियाएं पूरी कराई जा सके। अग्निवीर सेना भर्ती में 32 हजार से अधिक युवाओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं 12 नवंबर से भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल के युवाओं के लिए सेना भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

भीम स्टेडियम में सेना में अग्निवीर भर्ती करने के लिए 12 नवंबर से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भीम स्टेडियम में चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय की टीम ने अपने टैंट लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं स्टेडियम के गेट को भी तैयार कर दिया है। वहीं स्टेडियम परिसर में भी प्रवेश बंद कर दिया है। जहां पर भर्ती सेना कार्यालय के कर्मचारियों ने मोर्चा भी संभाल लिया है। चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय में अब तक करीब 32 हजार से अधिक युवा भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। भीम स्टेडियम के अंदर का पूरा दायरा सेना भर्ती कार्यालय की निगरानी में रहेगा। सेना भर्ती कार्यालय के स्टेडियम के अंदर जगह जगह टेंट लगाने शुरू हो गए हैं। इन टेंट के अंदर ही सेना भर्ती के लिए स्टाफ रहेगा और भर्ती में व्यवस्था संभालने के लिए भी अलग से बेरिकेडिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed