{"_id":"6717d5172bca2267d5061bf2","slug":"preparations-in-full-swing-in-all-the-colleges-to-win-the-overall-trophy-in-the-university-youth-festival-bhiwani-news-c-125-1-pbt1004-124712-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव में ओवरऑल ट्रॉफी जीतने के लिए सभी कॉलेजों में तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव में ओवरऑल ट्रॉफी जीतने के लिए सभी कॉलेजों में तैयारियां जोरों पर
Tue, 22 Oct 2024 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में युवा महोत्सव की तैयारी करते छात्र।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कालेजों में युवा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। विश्वविद्यालय का युवा महोत्सव 25 से 27 अक्तूबर को चरखी दादरी के जनता कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
शहर के विभिन्न कालेजों में छात्रों ने करीब एक महीने पहले से ही अभ्यास शुरू कर दिया है। इस बारे में एमएनएस कॉलेज के कन्वीनर जगवीर मान, अदम्यवीर डागर और रणधीर सिंह ने बताया कि उनके कालेज के 65 छात्र 37 इवेंट्स में भाग ले रहे हैं। युवा महोत्सव में राजीव गांधी कालेज के 35 इवेंट्स में 85 छात्राएं जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। वहीं यूटीडी में भी 75 छात्र-छात्राएं सभी इवेंट्स के लिए सुबह से ही प्रैक्टिस के लिए जुट जाते हैं।
शहर के वैश्य कालेज के छात्र छात्राओं से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे कॉलेज से सभी इवेंट्स में करीब 115 बच्चे अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। ये सभी सुबह से देर रात तक अपने आइटम की तैयारी करते हुए पसीना बहा रहे हैं। सभी कालेजों में छात्र ओवरऑल ट्रॉफी के लिए ही तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रों ने बताया कि हमारे लिए जितना जरूरी पढ़ाई होती है। उससे कहीं ये युवा महोत्सव भी जरूरी हैं। हम कॉलेज में दाखिला लेते ही युवा महोत्सव के लिए योजनाएं बनाना शुरू कर देते हैं और अपने साथियों और गुरु जनों से संपर्क बना कर एक से डेढ़ महीने पहले ही अपनी प्रैक्टिस शुरू कर देते हैं।