फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Preparations for cleaning in markets on the lines of London, toilets in bad shape

लंदन की तर्ज पर बाजारों में सफाई की तैयारी, शौचालय बदहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Preparations for cleaning in markets on the lines of London, toilets in bad shape
वैश्य स्कूल के पास गंदगी से अटा सार्वजनिक शौचालय के बाहर खुले में शौच करता एक व्यक्ति। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। लंदन की तर्ज पर रात के समय शहर की साफ सफाई की तैयारी में प्रशासन जुटा है, लेकिन शहर के बदहाल सार्वजनिक शौचालय व्यवस्था का मुंह चिड़ा रहे हैं। नगर परिषद के मोबाइल टॉयलेट और सार्वजनिक शौचालय कूड़ादान में तबदील हो चुके हैं।
इन्हीं के आसपास लोग भी खुले में शौच कर गंदगी फैला शहर को और बदहाल बना रहे हैं। जिला प्रशासन स्वच्छता की ओर एक नया कदम बढ़ाने के लिए न केवल शहर में कूड़ेदान कम कर रहा है, बल्कि गंदगी की जगह को स्वच्छता का संदेश देने के लिए कुर्सियां रखवा नए सिरे से विकसित भी करा रहा है। इसके बावजूद नप अधिकारी व्यवस्था को ही पलीता लगा रहे हैं। शहर के मुख्य बाजारों में सार्वजनिक टॉयलेट रखे गए हैं। ये रेडीमेड शौचालय कई जगह तो केवल शोपीस हैं, क्योंकि इनके बाहर मोटा ताला लटक रहा है, जो शौचालय खुले हैं वे इस्तेमाल लायक नहीं बचे हैं, क्योंकि न तो यहां पानी का कोई प्रबंध है, न इनकी सफाई हो रही है। अपने ही हाल पर छोड़े गए सार्वजनिक शौचालय आसपास के लोगों के लिए भी सिरदर्द बन चुके हैं।
विज्ञापन

भिवानी शहर के सभी प्रमुख बाजारों में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट रखवाए गए हैं। बाजारों में आने वाली महिलाओं के लिए शौचालय नहीं होने की समस्या काफी समय से बनी थी। इसलिए नप प्रशासन ने सभी बाजारों में रेडीमेड शौचालय रखवाए थे। इन शौचालयों के अंदर पानी का कनेक्शन भी किया हुआ है। जबकि पानी की टंकी भी रखी गई हैं। मगर उचित रखरखाव नहीं होने की वजह से अधिकतर सार्वजनिक शौचालयों की तो टोंटी ही गायब हो चुकी हैं। पानी की टंकी सिर्फ शोपीस बनी हैं। टॉयलेट के अंदर गंदगी भरी है। इन शौचालयों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी नप अधिकारियों की है। जिनकी रोजाना सफाई के अलावा नियमित देखभाल के लिए भी अधिकारियों को जवाबदेह बनाया हुआ है। मगर संबंधित अधिकारी इन शौचालयों की हालत सुधारना तो दूर, इनकी तरफ जाकर भी नहीं देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर लिखा स्वच्छता का संदेश, अंदर फैली गंदगी
शहर के हुडा सेंट्रल पार्क के समीप, वैश्य स्कूल दिनोद गेट, सराय चौपटा क्षेत्र, दिनोद गेट, घोसियान चौक क्षेत्र, दादरी गेट, बावड़ीगेट, हनुमान गेट, जैन चौक, बिचला बाजार, लघु सचिवालय के समीप कई शौचालय बदहाल हैं। जिनमें कई शौचालयों पर ताले भी लगे हैं। इन शौचालयों के बाहर स्वच्छता का संदेश भी लिखा है, मगर इनके अंदर गंदगी फैली है।
मोबाइल टॉयलेट बने हुए कंडम
नगर परिषद के पास करीब एक दर्जन से अधिक मोबाइल टॉयलेट भी हैं, मगर ये टॉयलेट कंडम हो गए हैं। इनका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर किया जाता है, लेकिन इन टॉयलेट को जगह-जगह ले जाकर खड़ा कर दिया है, जो इस्तेमाल लायक भी नहीं बचे हैं। ये असामाजिक तत्वों का अड्डा जरूर बन गए हैं। (संवाद)

टेंडर हो चुका है, ठेकेदार के कर्मचारी करेंगे सफाई
शहर में सफाई के कार्य के ठेका देने का टेंडर हो चुका है। अगले दो से तीन दिन में सार्वजनिक शौचालयों का रखरखाव भी ठेकेदार के सफाई कर्मचारी करेंगे। सभी शौचालयों को चालू हालत में रखा जाएगा। पिछले ठेकेदार का ठेका खत्म हो चुका है। इसी वजह से दिक्कत आई है।
-विकास देशवाल, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed