फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Preparation for Zilla Parishad and Panchayat Samiti vote counting completed

Bhiwani News: जिला परिषद व पंचायत समिति मतगणना प्रक्रिया के लिए किए है पुख्ता प्रबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Preparation for Zilla Parishad and Panchayat Samiti vote counting completed
भिवानी। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 27 नवंबर को होगी। भिवानी जिले के सभी मतगणना केंद्रों पर मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। जिला परिषद की मतगणना के लिए भिवानी खंड में 259 बूथ हैं, जिन पर 19 राउंड में काउंटिंग होगी। लोहारू में 82 बूथों की काउंटिंग के लिए 12 टेबल पर 14 राउंड में काउंटिंग होगी। खंड तोशाम के 143 बूथों के लिए 13 टेबलों पर 11 राउंड में तथा खंड कैरू में आठ टेबलों पर 10 राउंड में 78 बूथों की मतगणना की जाएगी। खंड बहल में 65 बूथों के लिए नौ टेबल पर आठ राउंड में काउंटिंग की जाएगी। खंड बवानीखेड़ा में 109 बूथों पर 10 टेबलों पर 11 राउंड में काउंटिंग होगी। खंड सिवानी में 90 बूथों की 12 टेबलों पर मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि खंड भिवानी के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में होगी। खंड लोहारू के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना रानी झांसी लक्ष्मीबाई राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लोहारू में होगी। इसी प्रकार से खंड बहल की जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना राजकीय कन्या महाविद्यालय बहल में होगी। खंड सिवानी के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवानी में होगी। खंड तोशाम की जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना चौ. बंसीलाल महिला महाविद्यालय तोशाम में होगी। खंड कैरू की जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना राजकीय कन्या महाविद्यालय कैरू में होगी। खंड बवानीखेड़ा के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय बवानीखेड़ा में मतगणना में होगी।
विज्ञापन

--
नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिलाधीश नरेश नरवाल ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के तहत खंड भिवानी की मतगणना के लिए नगर परिषद के सचिव अशोक कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। खंड बवानीखेड़ा की मतगणना के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अभियंता अनिल कुमार सोलंकी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। खंड लोहारू की मतगणना के लिए पीएचईएसडी-2 के उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। खंड बहल की मतगणना के लिए मार्केट कमेटी बहल के सचिव अनिल कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। खंड कैरू की मतगणना के लिए पीएचईएसडी कैरू के उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। खंड सिवानी की मतगणना के लिए नगर पालिका के सचिव सुनील को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। खंड तोशाम की मतगणना के लिए पीएचईएसडी तोशाम के उपमंडल अधिकारी विक्रम पूनिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed