फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   pregnent women's murder in Bhiwani, two accused arrest

गर्भवती महिला से दुष्कर्म में नाकाम हुए तो दो युवकों ने कर दी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
pregnent women's murder in Bhiwani, two accused arrest
भिवानी। गर्भवती महिला पर बुरी नीयत रखने वाले गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म में नाकाम होने पर उसी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने महिला की हत्या के बाद उसके शव को घसीटकर बनछटी (सरसों के फानों) के ढेर पर औधे मुंह फेंक दिया।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि दिन के समय वे शव को नहीं जला पाए, इसलिए रात को शव जला उसे खुर्द-बुर्द करने की मंशा भी रही होगी। फिलहाल इस हत्याकांड के दो आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने महिला की हत्या की बात भी कुबूली है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सदर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी 23 वर्षीय महिला का शव पुलिस को बलाई में सरसों के फानों के ढेर पर औधे मुंह पड़ा मिला था। महिला के शरीर पर नीचे के कपड़े भी खुले थे। इससे उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी। मामले की गंभीरता को भांपते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं डॉग स्क्वाड के अलावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी आसपास के इलाके की छानबीन की थी। महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि उसकी शादी करीब छह साल पहले उत्तर प्रदेश निवासी महिला के साथ हुई थी। उसे एक पांच साल की बेटी और करीब ढाई साल का एक बेटा भी है, जबकि उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। उसने बताया कि शनिवार दोपहर को उसकी मां खेतों से ईंधन लेकर घर आई थी। इस ईंधन की गठड़ी को बलाई में डालने के लिए उसकी मां ने उसकी पत्नी को भेजा था। करीब आधे घंटे बाद भी जब उसकी पत्नी घर नहीं लौटी तो उसकी मां को आशंका हुई, क्योंकि उसकी पत्नी गर्भवती थी, उसे कहीं चक्कर तो नहीं आ गया। इस आशंका से घिरी उसकी मां व उसकी पत्नी का 26 वर्षीय भाई व उसके ताऊ का लड़का बलाई में पहुंचा तो उसकी पत्नी सरसों के फानों पर औंधे मुंह पड़ी थी। उसकी पत्नी के शरीर के नीचे के हिस्से के कपड़े भी खुले हुए थे। उसने आरोप लगाया था कि गांव के ही चार युवकों की उसके साथ पुरानी रंजिश थी। उन्होंने उसे धमकी दी हुई थी। इस पर सदर पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत चार नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी थी। हत्या के बाद महिला के शव को रात के समय जलाकर खुर्द-बुर्द किए जाने की आशंका भी जताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस माह पहले छोटे भाई को शराब पिला पानी में डुबोकर मारने की आशंका
महिला के पति का आरोप है कि उसके छोटे भाई की करीब दस माह पहले आरोपियों ने शराब पिलाकर उसे डिग्गी में डुबोकर मार डालने की आशंका भी जताई है। उसने बताया कि उन्हें बाद में इस बात का पता चला था। आरोपी दो तीन बार उसका रास्ता रोककर भी मारपीट कर चुके हैं। वहीं पिछले तीन दिन से एक आरोपी युवक उनके घर के बाहर लगातार चक्कर लगा रहा था। इस मामले में परिजनों ने पहले पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी।

आरोपियों ने वारदात कुबूल ली है
महिला की हत्या मामले में सदर थाना पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने महिला की हत्या की वारदात को कुबूला है। दोनों आरोपियों को सोमवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed