{"_id":"626c350360ea2d6c5462701e","slug":"power-cut-for-seven-to-eight-hours-on-urban-feeders-bhiwani-news-hsr6303684161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल, टेंशन विद्युत कटौती से लोगों में आक्रोश पनपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल, टेंशन विद्युत कटौती से लोगों में आक्रोश पनपा
विज्ञापन
भिवानी। बिजली कटौती के कारण लोगों में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। विद्युत आपूर्ति चरमराने के कारण उद्योग और कारोबार प्रभावित हो रहा है। शहरी दायरे के फीडरों पर भी सात से आठ घंटे की बिजली कटौती हो रही है। लगातार बिजली कट लगने से घरों में बिजली उपकरण भी जवाब दे रहे हैं। हालत यह है कि गर्मी में लोगों का पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, निगम अधिकारियों को भी बिजली आपूर्ति सुचारु कराने में पसीने छूट रहे हैं।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भिवानी सर्कल में करीब सवा चार लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं, जिसमें चरखी दादरी और भिवानी शहर भी शामिल हैं। थर्मल प्लांटों में ठप हुआ बिजली उत्पादन और गर्मी में बेतहाशा बढ़ी बिजली की डिमांड ने निगम का बिजली आपूर्ति का शेडयूल ही बिगाड़ दिया है। एक घंटे बिजली ठीक से आती नहीं कि फिर से घंटे भर का लंबा बिजली कट लग रहा है। निगम हिसार मुख्यालय ने भी बिजली कटों का शेड्यूल भी जारी किया है, जिसमें शहरी फीडरों पर करीब साढ़े छह से आठ घंटे की बिजली कटौती हो रही है।
डेढ़ गुणा बढ़ गई बिजली की मांग
भिवानी सर्कल में कुछ दिन पहले रोजाना 39 लाख बिजली यूनिट की मांग थी, लेकिन अब यह बढ़कर डेढ़ गुणा तक बढ़ गई है, जिसको लेकर निगम का बिजली शेडय़ूल भी लड़खड़ा गया है। शहरी फीडरों पर चौबीसों घंटे बिजली का प्रावधान हैं, मगर इस समय मुश्किल से 17 से 18 घंटे ही बिजली मिल रही है। जबकि ग्रामीण फीडर तो आठ से दस घंटे बिजली पर आ गए हैं। यही हाल कृषि और लघु उद्योगों का है।
विज्ञापन
जनरेटर के शोर और धुएं से बढ़ रहा प्रदूषण
शहरी फीडरों पर लंबे बिजली कट लग रहे हैं, जिसकी वजह से शहर के अंदर प्रतिष्ठानों व बाजारों में जनरेटर का शोर और धुएं से प्रदूषण भी बढ़ रहा है।
वर्जन
इस समय बिजली की मांग बढ़ गई हैं, लेकिन थर्मल प्लांटों में उत्पादन नियमित नहीं हुआ है। फिर भी हमारा प्रयास रहता है कि लोगों को बिना किसी परेशानी के बिजली आपूर्ति मुहैया कराते रहें। निगम ने शहरी व ग्रामीण फीडरों के लिए कटों का शेड्यूल भी दिया है।
-रणबीर सिंह, निगम महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।