फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Power corporation files case, farmers create ruckus

किसान के खिलाफ बिजली निगम द्वारा मुकदमा दर्ज करवाने पर किसानों ने काटा बवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Power corporation files case, farmers create ruckus
लोहारू। दो दिन पहले झांझड़ा श्योराण के एक किसान के खिलाफ बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने पर कई किसान संगठन बिफर गए। किसानों ने हंगामा किया और एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष जताया। छापा मारने पहुंची बिजली निगम कर्मचारियों की टीम पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों ने एसडीएस कार्यालय के सामने धरना दिया। बाद में मौके पर पहुंचे डीएसपी जगत सिंह ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, जिस पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

किसान नेता पृथ्वी सिंह, रामसिंह फरटिया, उमेदसिंह, धर्मपाल बारवास और पीड़ित किसान जोगेंद्र सिंह अनेक किसानों ने धरने के दौरान पुलिस और प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने के नाम पर किसानों को परेशान किया जाता है और बिजली कर्मचारी रातों को घर की छतों पर चढ़ जाते हैं, जो उचित नहीं है। ऊपर से किसानों पर ही मुकदमें दर्ज कर दिए जाते हैं। जिसे किसान बर्दास्त नही करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले लोहारू बिजली निगम एसडीओ की शिकायत पर झांझड़ा श्योराण गांव के किसान जोगेंद्र व उसके परिवार पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिससे किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। किसानों के धरने पर पहुंचें डीएसपी जगत सिंह, थाना प्रभारी विद्यानंद, नायब तहसीलदार आदि ने किसानों को दोषी बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उनका गुस्सा शांत किया। बाद में किसानों ने अपना ज्ञापन भी प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed