फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Potholes on the National Highway were leveled by car service.

Bhiwani News: कार सेवा कर नेशनल हाईवे के गड्ढों को किया समतल

Fri, 20 Sep 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 20 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the National Highway were leveled by car service.
लोहारू के चौ. देवीलाल चौक पर गड्ढों को समतल करते प्रयास संगठन के सदस्य। 
लोहारू। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल चौधरी देवीलाल चौक गड्ढों के कारण वाहन चालकों और आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। यहीं नहीं प्रशासन के आला अधिकारी भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके बावजूद इन गड्ढों की सुध लेने वाला कोई नही था।
विज्ञापन

ऐसे में शहर के सामाजिक संगठन प्रयास एक कोशिश ने गड्ढों को भरने का बीड़ा उठाया और कार सेवा कर सभी गड्ढों में मिट्टी व रोड़े डालकर उन्हें भर दिया। इसके कारण शहर के लोगों ने संगठन के इस कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन

संगठन के संस्थापक सदस्य मा. पवन स्वामी, डॉ. उमेद जांगिड़, अध्यक्ष महेंद्र कथूरिया, जितेंद्र जिंदल ने बताया कि संगठन के सदस्यों ने शहर के चौधरी देवीलाल चौक पर बने बड़े-बड़े और गहरे गड्ढों को भरकर एक बार फिर से कार सेवा कर लोगों को सेवाभाव का संदेश दिया है। करीब दो घंटे तक चलाए गए अभियान के दौरान संगठन के सदस्यों ने मिट्टी, रोड़ी और पत्थर डालकर सभी गड्ढों को समतल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन गड्ढों के कारण सड़क हादसे होने की संभावना लगातार बनी हुई थी। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़कों पर बने गड्ढे सबसे अधिक दुर्घटना का कारण बनते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा प्रतिवर्ष कार सेवा के तहत इस प्रकार के अभियान चलाए जाते है तथा भविष्य में भी संगठन का यह प्रयास जारी रहेगा। इस कार सेवा में महेश शर्मा, रविंद्र कस्वां, प्रीतम सिंह राठौड़ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed