{"_id":"67b615a36d811fc9d40a4f73","slug":"potholes-formed-since-last-one-and-a-half-years-were-repaired-drivers-will-get-relief-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130237-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डेढ़ साल से बने गड्ढों को किया ठीक, वाहन चालकों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डेढ़ साल से बने गड्ढों को किया ठीक, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
Wed, 19 Feb 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
कमला भवन के समीप धंसी सड़क को ठीक करते श्रमिक।
भिवानी। करीब डेढ़ साल से सड़क धंसने के कारण कमला भवन से लेकर लघु सचिवालय तक तीन गहरे गड्ढे बन गए थे। जिनको बुधवार को पार्षद संदीप यादव व पार्षद सुभाष तंवर ने संबंधित विभाग से दुरुस्त करा दिया। गड्ढे भरने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं अब इस मार्ग पर वाहन चालक आराम से गुजर सकेंगे। क्योंकि डेढ़ साल से इस मार्ग से कोई भी वाहन चालक अपने वाहन को लेकर यहां से नहीं गुजर रहा था। बुधवार को सड़क में बने गड्ढों को भरने के बाद वाहनों का जल्द ही आवागमन शुरू हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कमला भवन से लेकर सचिवालय तक तीन जगहों पर गहरे गड्ढे बने हुए थे। दो गड्ढों की लंबाई करीब 15 फीट और गहराई दो से ढाई फीट तक बनी थी। इस वजह से वाहनों का इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था। वाहन चालक दूसरे रास्ते से सचिवालय की तरफ जाने लगे थे।
विज्ञापन
यहां तक कि कॉलोनी के लोग भी इस रास्ते पर अपने वाहन लाने से कतराने लगे थे। उन्होंने भी दूसरी तरफ से निकलना आरंभ कर दिया था। कमला भवन के पास सड़क के बीचों बीच एक गहरा गड्ढा बना हुआ था। उस गड्ढे की वजह से हमेशा दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती थी। कई बार वाहन चालक इस रास्ते पर गड्ढे में गिरने से चोटिल हो चुके हैं। नगर परिषद के पार्षद संदीप यादव व सुभाष तंवर ने अधिकारियों से संपर्क साधकर उक्त रास्ते में बने गड्ढों को दुरुस्त करवाया। अब इस रास्ते से वाहनों का आवागमन होना आरंभ हो जाएगा। संवाद