फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   the post of buying a weapon cast in the name of the councilors husband In Bhiwani

भिवानी: पार्षद पति के नाम से फेसबुक पर फोटो डालकर लिखा-कट्टा और पिस्टल खरीदने के लिए करें संपर्क

Sat, 06 Nov 2021 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो, भिवानी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Nov 2021 12:48 AM IST
सार

भिवानी में एक मामला सामने आया है। किसी ने पार्षद के पति के नाम से एक पोस्ट अपलोड कर दी। जिसमें कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को हथियार चाहिए तो वह संपर्क कर सकता है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
the post of buying a weapon cast in the name of the councilors husband In Bhiwani
फेसबुक पर अपलोड की गई पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी की एक नगर पार्षद के पति के नाम की फेसबुक आईडी पर डाली गई पोस्ट शहर में चर्चा का विषय बनी रही। पोस्ट में लिखा था कि जिस भाई को देसी कट्टा या पिस्टल चाहिए, वह मुझसे संपर्क करे। साथ में उसने एक फोन नंबर भी लिखा है। इस पोस्ट के साथ उसने अलग-अलग तरह के हथियारों की सात फोटो भी पोस्ट की हैं। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मनोरंजन और अपने दोस्तों के साथ जुड़े रहने का माध्यम माने जाने वाली फेसबुक पर शुक्रवार सुबह एक पोस्ट डाली गई, जिस आईडी से पोस्ट डाली गई है, उस पर शहर के एक वार्ड की पार्षद के पति की फोटो लगी है और उसका नाम भी लिखा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जहरीली हुई हवा: दिवाली के दूसरे दिन भी अबोहवा खराब, देश के सर्वाधिक प्रदूषित 20 शहरों में 11 हरियाणा के
विज्ञापन


पोस्ट के साथ आधुनिक और पुराने हथियारों की सात फोटो डाली गई हैं। पोस्ट डालने वाले ने साथ में लिखा है कि अगर किसी को हथियार खरीदने हैं तो उससे संपर्क कर सकता है। बता दें कि नगर पार्षद पति के नाम से यह पोस्ट डाली गई है। वह एक राजनीतिक पार्टी से भी लंबे समय से जुड़ा हुआ है। एक ने लिखा मुझे चाहिए। इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि मुझे चाहिए एमसी साहब। इस पर पार्षद पति के नाम से फिर से वही नंबर लिखकर रिप्लाई किया गया है, जो ऊपर पोस्ट में लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
किसी ने वाह क्या बात है तो किसी ने गुड जॉब भाभी चेयरमैन साहब लिखकर कमेंट किया है। वहीं, एक यूजर ने यह भी लिखा है कि सरकारी दाल में जीरा नहीं होता है। पुलिस को जब मामले की जानकारी मिली तो इसकी जांच शुरू कर दी गई। पुलिस टीम इस पूरे मामले को खंगाल रही है। 

ये भी पढ़ें-पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश: संदिग्ध की तलाशी से पहले उसे उसके अधिकारों की विस्तार से जानकारी देना अनिवार्य

यह पोस्ट किसने और क्यों डाली है, इसका पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
 -अजीत सिंह शेखावत, एसपी, भिवानी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed