{"_id":"66c0ebe31c3abaa5440ca944","slug":"postal-workers-will-work-even-on-sunday-a-holiday-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-121802-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रविवार को छुट्टी के दिन भी काम करेंगे डाककर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रविवार को छुट्टी के दिन भी काम करेंगे डाककर्मी
Sat, 17 Aug 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के मुख्य डाकघर में राखी के लिए उपलब्ध विशेष लिफाफा।
भिवानी। भाई और बहनों का पावन त्योहार रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में डाकघर में खास तैयारी की गई है। डाकघर के कर्मचारी रविवार को छुट्टी के दिन भी काम करेंगे।
डाकघर में राखी काउंटर बनाया गया है। जहां से दूरदराज रह रहे भाइयों के लिए बहनें राखी भेज रहीं हैं। डाकघर में रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होती है लेकिन डाक विभाग की तरफ से रक्षाबंधन के दिन दोपहर तक राखी पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसलिए राखी के कारण रविवार को भी डाकघर खुलेगा और सभी डाकियों को बुलाया जाएगा।
राखी के लिए जलरोधी खास लिफाफा भी उपलब्ध कराया गया है। करीब दो महीने पहले ही 1,000 लिफाफे डाकघर में आ गए थे। अब मांग बढ़ने पर 1,000 लिफाफे और मंगवाए गए हैं। नीले रंग का यह लिफाफा 10 रुपये में दिया जा रहा है। इसमें बहनें देश-विदेश में बैठे भाइयों के लिए राखी, प्रसाद या मिठाई तक भेज रहीं हैं।
विज्ञापन
घर से भी बुक करवा सकतीं हैं राखी
बहनों की भावनाओं का ध्यान रखकर विभाग उनकी हर प्रकार से मदद कर रहा है। अगर किसी कारणवश कोई बहन अपने भाई को राखी भेजने में असमर्थ रहती है और वह किसी कारणवश डाकघर नहीं आ पाती है, तो खुद डाकिया उनके घर जाकर उनकी राखी ले आते हैं और उसे लिफाफे में पैक करके उनके बताए गए पते पर भेजते हैं। इसके लिए बहनों को फोन करके अपनी परेशानी बतानी है। डाकिया अपने आप उनके घर पहुंच जाएगा।
हमने महिलाओं के लिए डाकघर में एक अलग से काउंटर बनाया हुआ है। जहां से वह अपने भाइयों के लिए आरामदायक तरीके से राखी भेज सकती हैं। रविवार के दिन भी हमारे डाकिए डाकघर में आकर राखियों की डिलीवरी करेंगे। - अनूप सिंह, डिप्टी पोस्टमास्टर, डाकघर, भिवानी।