फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Postal Department issued Ram Janmabhoomi memorial stamps

Bhiwani News: डाक विभाग ने जारी किए राम जन्म भूमि स्मारक टिकट

Mon, 18 Mar 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 18 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Postal Department issued Ram Janmabhoomi memorial stamps
डाक विभाग द्वारा जारी कि या गया राम जन्म भूमि स्मारक टिकट।
भिवानी। अयोध्या में तैयार हो चुके राम मंदिर को लेकर देशभर के रामभक्तों में खासा उत्साह है। इसी उत्साह को और भी खास बनाने के उद्देश्य से अब डाक विभाग ने अयोध्या रामजन्म भूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में स्मारक टिकट जारी किए हैं।
विज्ञापन

भिवानी डाकघर अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 18 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए बेहद खास स्मारक डाक टिकट जारी किया था। इसके बाद अब डाक विभाग द्वारा रामजन्म भूमि स्मारक टिकट जारी किए हैं। इन डाक टिकटों पर रामजन्म भूमि मंदिर, भगवान गणेश, हनुमान, केवट, जटायु व माता अनुसुईया के चित्र प्रकाशित है। ये स्मारक टिकट आकर्षक फ्रेम के रूप में है। जिसे घर में सजावट के तौर पर रखने के अलावा अपने परिचित को गिफ्ट के रूप में भी भेंट किए जा सकते हैं। अधीक्षक ने कहा कि ये सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं है, बल्कि इतिहास की किताबों के रूपों और ऐतिहासिक क्षणों का छोटा रूप भी होता है। इनसे युवा पीढ़ी को भी बहुत कुछ जानने और सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed