फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Postal Challan software updated, keep your vehicle documents complete

Bhiwani News: पोस्टल चालान का सॉफ्टवेयर हुआ अपडेट, अपने वाहन के कागजात रखें पूरे

Tue, 29 Apr 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Postal Challan software updated, keep your vehicle documents complete
भिवानी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से किए जाने वाले पोस्टल चालान के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया है। ओवरस्पीड में चलने वाले, रॉन्ग पार्किंग और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का पोस्टल चालान किया जाता है। वाहन का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन समाप्त हो चुका है तो ओवर स्पीड और रॉन्ग पार्किंग के चालान के साथ रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन का भी चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में सीसीटीवी पर कार्यरत पुलिस कर्मचारियों द्वारा शहर के मुख्य चौक व चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे द्वारा मॉनिटरिंग की जाती है। कर्मचारियों द्वारा सीसीटीवी कैमरे से रॉन्ग साइड पार्किंग, विदाउट हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग व हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट व मोटर वाहन अधिनियम के तहत अन्य चालान किए जाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से 2025 में रॉन्ग पार्किंग के 2570 चालान किए गए है। वाहन चालकों द्वारा गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वालों के 34 चालान किए, दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों के 639 चालान किए गए है। वहीं ट्रिपल राइडिंग वाहन चालकों के 46 चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वाहन चालक अपने वाहन को सड़क के बीच या नो पार्किंग में ऐसी जगह खड़ा करते है। इससे यातायात व्यवस्था बाधित होती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस उन वाहन का फोटो खींच, रॉन्ग पार्किंग से संबंधित चालान कर पोस्ट कर माध्यम से उनके घर भेजती है। पोस्टल चालान के सॉफ्टवेयर को अब अपडेट किया गया है। पोस्टल चालान में रॉन्ग पार्किंग के साथ बिना रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन का भी चालान किया जाता है। - मनबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed