{"_id":"67b41c99d2d6a602cf015930","slug":"postal-assistant-in-postal-department-in-bhiwani-attacked-two-masked-miscreants-attempted-to-rob-at-gunpoint-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में बदमाशों का आतंक: डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट पर हमला, दो नकाबपोश पिस्टल लेकर पीछे दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में बदमाशों का आतंक: डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट पर हमला, दो नकाबपोश पिस्टल लेकर पीछे दौड़े
Tue, 18 Feb 2025 11:07 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:07 AM IST
सार
एक युवक ने उसके हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान कर्मचारी ने बदमाश को जोर से धकेल दिया। बदमाश दूर जा गिरा। इसी दौरान कर्मचारी के चिल्लाने पर बदमाश वहां से भाग गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : संवाद
विस्तार
भिवानी के पतराम गेट क्षेत्र में मंगलवार को दिन दहाड़े डाकघर कर्मचारी के साथ दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूट की नाकाम कोशिश की। वहीं बदमाश कर्मचारी द्वारा धक्का दिए जाने के बाद मौके से भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सीआईए और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों बदमाश कैद हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
शहर के पतराम गेट गुमानी लुहार वाली गली के समीप डाक विभाग की एक मिनी शाखा है। जिसमें तैनात पोस्टल असिस्टेंट मनजीत सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर पहुंचा था। कार्यालय खोलने के बाद वह अपना बैग लेकर पास में ही हैंडपंप से पानी की बोतल भरकर लौट रहा था। हाथ में बैग देखकर दो नकाबपोश बदमाश, जिसमें चालक ने हेलमेट पहना था और पीछे बैठे बदमाश ने कपड़े से मुंह ढका हुआ था। दोनाें उसके पास पहुंचे और मंजीत पर पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन
एक युवक ने उसके हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान कर्मचारी ने बदमाश को जोर से धकेल दिया। बदमाश दूर जा गिरा। इसी दौरान कर्मचारी के चिल्लाने पर बदमाश वहां से भाग गए। मौके पर डाक अधीक्षक संजय कुमार और अनय कर्मचारी भी पहुंचे। शहर थाना पुलिस एसएचओ सत्यनारायण अपनी टीम के साथ पहुंचे वहीं सीआईए की टीम भी मामले की जांच में जुट गई। आसपास के सीसीटीवी में भी दोनों संदिग्ध बदमाश नजर आ रहे हैं। सीआईए पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन