फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   posioning, youth eat posion, case file on eight people

मानसिक रूप से परेशान युवक ने निगला जहर, आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 07 Feb 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
posioning, youth eat posion, case file on eight people
भिवानी। गांव फुलपुरा में झगड़े व मानसिक रूप से परेशान करने से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव फुलपुरा निवासी दीपक ने बताया कि गांव के ही युवक राहुल के साथ उनका पुरानी केस चल रहा है। जिसकी रंजिश के चलते विनोद, बिंदर, ईश्वर, राहुल, अनिल, गोचा, टिंकू, भोपाल अक्सर उसको व उसके परिवार को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं। बुधवार को वह अपने खेत से बाइक पर घर जा रहा था। अचानक ही आरोपी पक्ष से टिंकू और भोपाल अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार से उसकी ओर लेकर आए तो उसने बाइक से कूदकर अपना बचाव किया। हादसे में उसकी बाइक का शीशा टूट गया। पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपी युवकों से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed