फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Politicians preparing for city council elections in Bhiwani of Haryana

भिवानी नप चुनाव: प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित, कोई कर रहा शादी तो कोई पत्नी की नौकरी छुड़वाने की तैयारी

Thu, 03 Mar 2022 02:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह शिव कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
शिव कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Mar 2022 02:38 AM IST
सार

प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित होने से दिग्गजों के समीकरण बिगड़े हैं। टिकट के लिए जुगाड़ कर रहे हैं। चूल्हा-चौका छोड़ दिग्गजों की पत्नियां चौधर की जंग में उतरेंगी।

विज्ञापन
Politicians preparing for city council elections in Bhiwani of Haryana
भिवानी में नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में नगर परिषद चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर की सरकार की राजनीति गरमा गई है। इस बार चेयरमैन का पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण दिग्गजों के समीकरण बिगड़ गए हैं। अब ये लोग अपनी पत्नी या पुत्रवधू के सहारे अपनी नैया पार लगाने की फिराक में हैं। ऐसे में कोई शादी की तैयारी कर रहा है तो कोई पत्नी की नौकरी छुड़वा उसे राजनीतिक के अखाड़े में उतारने की जुगत में लगा है। 

विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन कर रहे शादी की तैयारी
नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन भवानी प्रताप के सामने लगातार दूसरे चुनाव में महिला आरक्षण की समस्या आई है। पिछली बार उनका वार्ड पार्षद आरक्षित था। जिस कारण उन्हें अपनी चचेरी बहन मुनिया तंवर को मैदान में उतारना पड़ा था। मुनिया विजयी हुईं। इस बार प्रधान पद आरक्षित होने से उनके सामने पहले जैसे ही स्थिति बन गई है। इस बार वे बहन पर दांव लगाने के बजाय शादी की तैयारियों में जुटे हैं। रिश्ता हो चुका है और बस शुभ मुहुर्त का इंतजार है।
विज्ञापन


निवर्तमान चेयरमैन पत्नी की नौकरी छुड़वाने की तैयारी में
निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह यादव भी चुनाव को लेकर असमंजस में फंसे हैं। प्रधान पद महिला आरक्षित होने के कारण इस बार वे अपनी पत्नी पूनम रानी को चुनाव लड़ाने की योजना बना रहे हैं। पूनम फिलहाल लखनऊ में बैंक अधिकारी हैं। उनकी पत्नी सरकारी नौकरी में हैं और चुनाव लड़ने के लिए उन्हें नौकरी का त्याग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइस चेयरमैन पत्नी की नौकरी छुड़वाने की तैयारी में
नगर परिषद के वाइस चेयरमैन मामनचंद ने प्रधान की चौधर के लिए अपनी पत्नी सुमन को मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। सुमन फिलहाल रेवेन्यू विभाग में बतौर क्लर्क कार्यरत हैं। मामनचंद उन्हें वहां से इस्तीफा दिला चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। मामनचंद स्वयं भी वार्ड 25 से पार्षद पद का चुनाव लडे़ेंगे।

हर्षदीप डुडेजा की पत्नी सुमिता के नाम से लगे होर्डिंग 
पंजाबी बिरादरी से प्रधान पद के दावेदार हर्षदीप डुडेजा ने अपनी पत्नी सुमिता पर दांव लगाया है। पहले उन्हें कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। अब उनके नाम के शहर भर में होर्डिंग-बैनर लगाए गए हैं। 

विरेंद्र कौशिक ने पत्नी के नाम से लगवाए होर्डिंग-बैनर
वरिष्ठ भाजपा नेता विरेंद्र कौशिक ने प्रधान पद आरक्षित होने के कारण अपनी पत्नी पुष्पा कौशिक को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। टिकट के लिए बड़े नेताओं से भी संपर्क साधा जा रहा है। उन्होंने शहर में पत्नी के नाम से शहर में होर्डिंग-बैनर लगवा रखे हैं। पुष्पा कौशिक वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं।

पूर्व मंत्री की पुत्रवधू भी मैदान में उतरीं
पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा के पुत्र रोहित की पत्नी इंदु शर्मा भी मैदान में उतरी हैं। गृहिणी इंदु को आम आदमी पार्टी ने टिकट देने की घोषणा कर दी है। रोहित और इंदु शर्मा पिछले दिनों ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा फिलहाल भाजपा में ही हैं, मगर पुत्रवधू के आम आदमी पार्टी से नप चेयरमैन का चुनाव लड़ने से यहां भी समीकरण बदल रहे हैं।

ईश्वर मान ने पुत्रवधू को मैदान में उतारने की तैयारी की
सात बार पार्षद रह चुके ईश्वर मान ने अपने पुत्र देवेंद्र की पत्नी शमा को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। वैसे तो पहले वे अपनी पत्नी बाला देवी को भी राजनीतिक अखाड़े में उतार चुके हैं। बाला देवी एक बार जिला पार्षद और एक बार तालू गांव की सरपंच बन चुकी हैं। मगर ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं होने के कारण इस बार उन्होंने पुत्रवधू को प्रधान के चुनाव में उतारने की तैयारी की है।


विजय पंचगांवा की बेटी लड़ेंगी चुनाव
वार्ड एक से निवर्तमान पार्षद एवं पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा ने प्रधान पद आरक्षित होने के कारण अपनी बेटी डॉ. वंदना को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। उनकी पत्नी सरकारी सेवा में हैं। इस कारण उन्होंने पत्नी की नौकरी छुड़वाने के बजाय बेटी को चुनावी मैदान में उतारा। डॉ. वंदना की चरखी दादरी में शादी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed