फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   policeman died from dengue

डेंगू से पुलिस कर्मी की मौत

Fri, 02 Oct 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Fri, 02 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिले में डेंगू से दूसरी मौत हो गई है। डेंगू पीड़ित नाथुवास वासी पुलिस के जवान ने गुड़गांव के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। पुलिस कर्मी की मौत से गांव नाथुवास में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


भले ही जिले में डेंगू से यह दूसरी मौत है मगर स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अब तक कोई मौत नहीं है। नाथुवास वासी करीब 55 वर्षीय मनोहर जांगड़ा आर्मी से पेंशन लेने के बाद हरियाणा पुलिस हवलदार के पद पर भर्ती हुआ। वह झज्जर जिले के बेरी थाना में कार्यरत था। करीब एक सप्ताह पहले उसे बुखार हुआ। जांच करवाई तो डेंगू मिला।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने उसे भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्लेटलेटस कम होने के हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन दिल्ली के एक अस्पताल ले गए और वहां से गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में प्लेटलेटस में ज्यादा कमी आने के कारण बुधवार रात करीब 11 बजे मनोहर की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे शव को गांव में लाया गया। सुबह करीब नौ बजे गांव में ही गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई जोगेंद्र ने बताया कि एक सप्ताह पहले गांव में ही बुखार हुआ था। फिर भी मनोहर ड्यूटी पर चला गया। ज्यादा तबीयत खराब हुई तो भिवानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। मनोहर को दो लड़के व एक लड़की है।

नौंवी के छात्र की भी हो चुकी है मौत

डेंगू से जिले में यह दूसरी मौत है। इससे पहले सिरसा घोघड़ा गांव वासी करीब 14 वर्षीय नौंवी के छात्र सुनील की 28 सितंबर को पीजीआई रोहतक में डेंगू के कारण मौत हुई थी।

157 पहुंचा डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा
एडिज मच्छर का ढंक दिन प्रतिदिन घातक होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को आठ नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। अब डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 157 हो गई है। सामान्य अस्पताल की लैब में टेस्ट कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।


वर्जन::::
डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 157 हो गई है। जिले में डेंगू से मौत का अभी कोई मामला नहीं है। लोगों को डेंगू से घबराने की जरूरत नहीं। यह एक वायरल बुखार है जो सहीं उपचार और सहीं खान-पान से ठीक हो जाता है। डेंगू रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग फॉगिंग व दवा का छिड़काव कर रहा है। लोगों को भी जागरूक होकर अपने आसपास पानी नहीं ठहरने देना चाहिए। - डा. रमेश धनखड़, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed