{"_id":"64c56e26e30f870a29028818","slug":"police-will-go-to-bihar-to-arrest-the-accused-of-raping-the-minor-daughter-of-migrant-laborer-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-2868-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रवासी मजदूर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने पुलिस जाएगी बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रवासी मजदूर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने पुलिस जाएगी बिहार
Sun, 30 Jul 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। प्रवासी मजदूर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भिवानी पुलिस बिहार जाएगी। वहीं दुष्कर्म के आरोपी युवक के ससुर कंस्ट्रक्शन ठेकेदार को भी शनिवार सुबह सिविल लाइन पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से बिहार के अररिया जिला के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी के साथ शहर के एक सरकारी निर्माणाधीन साइट पर कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के दामाद पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। मामले की शिकायत भी पीड़ित लड़की के पिता ने सिविल लाइन पुलिस थाना में दी। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि वह सरकारी भवन निर्माण साइट पर मिस्त्री का काम करता है। उसने अपनी बेटी को कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की झुग्गी में लोहे का गुरमाला लाने के लिए भेजा था, इसी दौरान कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के दामाद अजीज ने उसकी बेटी को पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसकी बेटी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब बेटी ने घर पहुंचकर आपबीती बताई तो मामले की शिकायत कंस्ट्रक्शन ठेकेदार को दी। कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने अपने दामाद को बचाने के लिए उन्हें जान से मरवा देने की धमकी देकर चुप रहने के लिए डराया धमकाया। पुलिस में शिकायत करने पर मजदूरी भुगतान नहीं करने व काम से निकाल देने की बात भी कही। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार भी उसकी बेटी पर बुरी नीयत रखने लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में दी। सिविल लाइन पुलिस थाना की टीम ने इस प्रकरण में आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व संबंधित कंस्ट्रक्शन ठेकेदार पर केस दर्ज किया था। शुक्रवार को आरोपी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार आमील को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। वहीं नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी फरार है।
कंस्ट्रक्शन ठेकेदार आमील को शनिवार सुबह न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। वहीं नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी बिहार के अररिया जिला के मधुरा पश्चिमी नरपतगंज निवासी अजीज को पकड़ने के लिए पुलिस बिहार जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
-पवन शर्मा, एसएचओ सिविल लाइन पुलिस थाना भिवानी