फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police stopped private lab operators going to meet CM on the way

Bhiwani News: सीएम से मिलने जा रहे निजी लैब संचालकों को पुलिस ने रास्ते में रोका

Tue, 04 Apr 2023 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 04 Apr 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
Police stopped private lab operators going to meet CM on the way
कैरू में लैब संचालकों को रोकने जाते पुलिसकर्मी। 
भिवानी। प्रदेश सरकार की ओर से लैब से प्रमाणित किए गए पत्र पर एमबीबीएस चिकित्सक के हस्ताक्षर करना सुनिश्चित किया गया है। इसका निजी लैब संचालक लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में हो रही परेशानियों को लेकर निजी लैब संचालक कैरू में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने के लिए पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

लैब संचालकों को पुलिस कैरू में बने नॉलेज सेंटर में ले गई। जहां उच्च अधिकारियों से बातचीत कर लैब संचालकों के चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। लैब संचालक राकेश वशिष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए प्रदेशभर के लैब संचालक कैरू में पांच जगह इकट्ठा हुए थे। लेकिन पुलिस को जब इसके बारे में सूचना मिली तो उन्हें कैरू द्वितीय के विलेज नॉलेज सेंटर में ले गए, जहां तीन घंटे पर बैठाए रखा। इसके बाद पुलिस ने लैब संचालकों के प्रतिनिधि प्रदेश महासचिव प्रशांत शर्मा, राजीव सेठिया, रमेश अहलावत, राजेश को मुख्यमंत्री से मिलने दिया। मुख्यमंत्री ने उनका ज्ञापन लेते हुए उनके पक्ष में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राकेश वशिष्ठ, नरेंद्र, विपिन सहित प्रदेशभर के लैब संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed