फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police, shopkeeper, weekly lockdown

पुलिस ने बंद करवाई परचून की दुकानें, सैलून रहे खुले

Sun, 23 Aug 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
police, shopkeeper, weekly lockdown
कृष्णा कॉलोनी चौक पर खुला शराब का ठेका। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
ताऊ 10 मिनट में दुकान बंद कर दे नहीं तो ठीक नहीं रहेगी। ये शब्द जैन चौक में एक बुजुर्ग परचून दुकानदार को पुलिसकर्मी ने कहे। दुकानदार ने थोड़ा विरोध किया मगर रविवार समझ अपनी दुकान बंद कर ली। यह स्थिति दिनभर शहर में रही। पुलिस ने परचून की दुकानें तो बंद करवा दी लेकिन शहरभर में सैलून की दुकानें दिनभर खुलीं रहीं। जबकि सप्ताहांत लॉकडाउन के नए आदेश हैं, जिसके तहत सिर्फ जरूरी सेवाएं परचून, दूध, हलवाई और दवा दुकानें ही खुली रखने की हिदायत है। इस पर दुकानदारों ने नाराजगी भी जताई। साथ ही इसे लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने का निर्णय लिया। दुकानदारों ने कहा कि प्रदेश सरकार, उपायुक्त की ओर से दिए जाने वाले निर्देश थाना, चौकी प्रभारियों को स्पष्ट दिए जाने चाहिए। वहीं सप्ताहांत लॉकडाउन के तहत रविवार को सभी बाजार बंद रहे और लोगों ने अपने घरों में ही समय बिताया।
विज्ञापन

68 दिन के लॉकडाउन और 81 दिन के अनलॉक के बाद प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार को सप्ताहांत लॉकडाउन का निर्णय लिया है। नए आदेशों के तहत सिर्फ जरूरी सेवाओं की दुकानें ही खुली रहेंगी बाकी बाजार बंद रहेंगे। मगर भिवानी में पुलिस और दुकानदारों में जरूरी सेवाओं में कौन-कौन सी सेवाएं शामिल है को लेकर लगातार दूसरे दिन असमंजस की स्थिति रही। रविवार को शहर के जैन चौक क्षेत्र में किराना की दुकान खुली तो पुलिस कर्मी बंद करवाने पहुंच गए। शहर के बाजारों में अन्य परचून की दुकानें भी बंद करवा दी।
विज्ञापन

शराब के ठेके कौन सी जरूरी वस्तुएं
सोशल मीडिया पर शराब ठेके बंद करने संबंधित पत्र भी चलता रहा मगर विभाग ने जिला उपायुक्त को इसका अधिकार दिया है। शराब ठेके खुले देख लोग दिनभर सवाल उठाते रहे कि सरकार ने सप्ताहांत लॉकडाउन में जरूरी सेवाएं ही चालू रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में शराब कौन सी जरूरी सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी स्वयं की किराना की दुकान है। कल जैन चौक चौकी से पुलिसकर्मी बंद करवाने आए थे। तो एसएचओ से बात करवा दी थी कि किराना दुकानें खुली रहेंगी। आज सुबह फिर पुलिसकर्मी आ गए और बोले बंद करो। अब इनके साथ कौन बार-बार झगड़ा करे।
- गिरधारी लाल, प्रधान जैन चौक मार्केट
उपायुक्त की ओर से जारी किए जाने वाले निर्देश पुलिस कर्मियों तक स्पष्ट नहीं आते। इस कारण समस्या बनती है। अब सप्ताहांत लॉकडाउन में जरूरी सेवाएं ही रहेंगी। जिसमें किराना दुकानें भी शामिल है। मगर पुलिस कर्मचारियों ने सारी किराना दुकानें बंद करवा दी। नए आदेशों में हेयर सैलून खोलने की कहीं अनुमति नहीं है मगर सभी दुकानें खुली है। इस बारे में सोमवार को पुलिस अधीक्षक से भी व्यापारी, दुकानदार मिलेंगे। ताकि सप्ताहांत लॉकडाउन के निर्देश स्पष्टस हो और दुकानदारों को परेशानी न हो।

- भानूप्रकाश, प्रधान नगर व्यापार मंडल
नए आदेशों में किराना दुकानें खोलने के निर्देश हैं। अगर पुलिस कर्मियों ने इन दुकानों को बंद करवाया है तो गलत है। इस संबंध में पुलिसकर्मियों से बात करूंगा। हेयर सैलून के संबंध में स्पष्ट निर्देश नहीं है।
- रवींद्र कुमार, एसएचओ शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed