{"_id":"64d7bbe3f531e1efcd030b26","slug":"police-searched-156-places-under-night-domination-arrested-18-accused-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-3671-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के तहत 156 स्थानों को खंगाला, 18 आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के तहत 156 स्थानों को खंगाला, 18 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sat, 12 Aug 2023 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार अल सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों को खंगाला और नाकेबंदी करके वाहनों की भी जांच की। इसके अलावा अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न मामलों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस अभियान में पुलिस की 80 प्रतिशत फोर्स शामिल हुई। पुलिस की 146 चेकिंग पार्टियों ने अभियान के तहत 1357 वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने 61 वाहनों के चालान किए और दस्तावेज ने मिलने पर छह वाहनों को इंपाउंड किया। नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने होटल, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित 156 सार्वजनिक स्थानों को गहनता से चेक किया। इसके अलावा पुलिस ने छह व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 67 बोतल शराब की बरामद की। वहीं, चार व्यक्तियों को जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके 66870 रुपये बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध पिस्तौल सहित दबोचा है। पुलिस ने मारपीट व धमकी देकर रुपये छीनने के मामले में चार आरोपियाें को भी गिरफ्तार किया।
जिला पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे। नागरिक बिना किसी डर के किसी भी समय पुलिस मदद के लिए संबंधित थाना, चौकी, जिला पुलिस कंट्रोल रूम या 112 डायल से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
- वरुण सिंगला, एसपी, भिवानी।