{"_id":"6998c4b335de9156a2029b75","slug":"police-reunited-an-elderly-man-found-in-a-pitiable-condition-at-tikona-park-in-loharu-with-his-family-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147082-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लोहारू के तिकोना पार्क में दयनीय हालत में मिले बुजुर्ग को पुलिस ने परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लोहारू के तिकोना पार्क में दयनीय हालत में मिले बुजुर्ग को पुलिस ने परिवार से मिलाया
Sat, 21 Feb 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
लोहारू में बुजुर्ग को परिवारजनों से मिलवाती पुलिस।
लोहारू। गांव कासनी कला खुर्द निवासी रोहताश जो पिछले कई वर्षों से अज्ञात कारणों के चलते अपने घर से बाहर रह रहे थे। हाल ही में लोहारू के तिकोना पार्क में अत्यंत दयनीय अवस्था में पाए गए। सूचना पर पुलिस टीम ने परिजनों से संपर्क साधकर उनको सौंपा।
बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से पार्क में ही रह रहे थे और उनका खान-पान व रहने का कोई स्थायी प्रबंध नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार वे भिखारी जैसी स्थिति में जीवन व्यतीत कर रहे थे। इस दौरान लोहारू के निजी कार चालकों की नजर उक्त बुजुर्ग पर पड़ी। मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि तिकोना पार्क में एक बुजुर्ग व्यक्ति कई दिनों से असहाय अवस्था में रह रहा है, जिसका कोई परिजन आसपास दिखाई नहीं दे रहा। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात इंचार्ज जयवीर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत बहल थाना प्रभारी संजय कुमार से संपर्क कर पूरी जानकारी दी।
थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गांव कासनी कला खुर्द में संभावित परिजनों से संपर्क साधा। आवश्यक पुष्टि के बाद परिवारजनों को सूचना दी गई। इसके उपरांत डायल 112 इंचार्ज एएसआई जयवीर, सिपाही अमित तथा एसपीओ राजकुमार की मौजूदगी में परिवार से पहुंचे विकास पुत्र राजेंद्र और नरेश पुत्र इंद्रसिंह को बुजुर्ग रोहताश को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन और सूचना देने वाले जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते सूचना न मिलती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब वे रोहताश की देखभाल पूरी जिम्मेदारी से करेंगे।