{"_id":"67ae3eef8351444b5c0e1087","slug":"police-recovered-minor-girl-missing-from-bhiwani-safely-in-haridwar-within-24-hours-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129955-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी से लापता नाबालिग लड़की को 24 घंटे में पुलिस ने हरिद्वार से किया सकुशल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी से लापता नाबालिग लड़की को 24 घंटे में पुलिस ने हरिद्वार से किया सकुशल बरामद
विज्ञापन
भिवानी। शहर थाना पुलिस क्षेत्र से लापता एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया है। लड़की अपने घर से प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए निकली थी, लेकिन हरिद्वार में स्नान करने के लिए चली गई थी। लड़की को बरामद करने के लिए शहर थाना पुलिस के 33 कर्मचारियों की आठ टीमों ने करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
शहर थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उसकी करीब 14 वर्षीय बेटी 11 फरवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे ट्यूशन पर जाने के लिए घर से निकली थी। शाम को 6 बजे तक वापस नहीं आई। इसके बाद बेटी की ट्यूशन टीचर से पता किया तो टीचर ने बताया कि लड़की तो साढ़े चार बजे ही वापस चली गई थी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने नाबालिग के लापता होने का केस दर्ज किया। शहर पुलिस थाना एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना मिलते ही एसपी नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार कुल आठ टीमों का गठन किया। जिसमें कुल 33 पुलिस कर्मी शामिल थे। अलग-अलग टीमों ने मिलकर काम किया।
परिवार वालों ने बताया कि लड़की प्रयागराज महाकुंभ में जाने की बात कह रही थी। लेकिन परिवार वालों ने भीड़ अधिक होने का हवाला देकर रोक दिया था। हालांकि इसके बाद लड़की घर से रुपए लेकर प्रयागराज जाने के लिए निकल पड़ी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर जाकर लड़की की तलाश की। पता चला की लड़की ने जिस समय टिकट ली, उस समय चार टिकट कटी थी। जहां-जहां की टिकट कटी, वहां-वहां राजकीय रेलवे पुलिस से संपर्क किया और ट्रेन में सर्च करने का प्रयास किया। पता चला कि पहले लड़की दिल्ली गई है। इसके बाद पुलिस टीम दिल्ली पहुंची, लेकिन जब तक लड़की हरिद्वार जा चुकी थी। लड़की के पीछे टीम हरिद्वार गई। जहां से लड़की बरामद कर ली गई।