{"_id":"5db488fc8ebc3e0179420bcf","slug":"police-protection-market-bhiwani-news-rtk524869232","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बाजारों में मचान से पुलिस करेगी चप्पे चप्पे की निगरानी, नौ जगह लगाई जाएगी मचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बाजारों में मचान से पुलिस करेगी चप्पे चप्पे की निगरानी, नौ जगह लगाई जाएगी मचान
विज्ञापन
10 फोटो दिपावली पर्व पर बिचला बाजार में लगी भीड़।
- फोटो : Bhiwani
दिवाली पर्व पर पुलिस शहर में मचान से शहर के बाजारों की सुरक्षा करेगी और चप्पे चप्पे पर दूरबीन से खाकी की निगाहें रहेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने भीड़ भरे बाजारों में मचान लगाने के लिए नौ जगह चिह्नित की हैं। इनमें मुख्य सभी बाजारों को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं दिवाली पर अनाधिकृत पटाखा बिक्री पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिला पुलिस कप्तान ने दीवाली त्यौहार पर सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम किए हैं।
पुलिस प्रशासन द्वारा दिवाली पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और सामाजिक समरसता के इस पर्व पर लोगों की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाए गए हैं। एसपी गंगाराम पूनिया ने सभी थाना प्रबंधकों को भी हिदायतें दी हैं कि वे अपने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और त्यौहार के दौरान गश्त बढ़ाए। एसपी ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि आतिशबाजी के लिए न्यायालयों के आदेशाें की गंभीरता से अनुपालन करें। इसके अलावा पुलिस पीसीआर व राइडर भी अपने अपने इलाके के बाजारों की लगातार गश्त करेंगे वहीं सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
इन जगहों पर लगाई जाएगी मचान, 45 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात : जिला पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार शहर के नौ बिंदुओं पर मचान लगाई जाएगी। जिसमें प्रत्येक प्वाइंट पर पांच सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे, जो बाजार की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ साथ चप्पे चप्पे पर कड़ी निगरानी रखेंगे। इसमें घंटाघर चौक, दादरी गेट, जैन चौक, हालु बाजार, बर्तन बाजार, सराय चौपटा चौक, हांसी गेट, रोहतक गेट, महम गेट शामिल हैं। इसी तरह कस्बा बहल, लोहारू, बवानीखेड़ा में भी सुरक्षा की दृष्टि से विशेष प्रबंध किए गए हैं। वहीं संबंधित पुलिस थाना व चौकी के अंतर्गत आने वाली पुलिस राइडर व पीसीआर भी लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगी।