फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police conducted the post-mortem of the woman by the board of three doctors, case registered against the staff of Space Hospital

Bhiwani News: तीन चिकित्सकों के बोर्ड से पुलिस ने कराया महिला का पोस्टमार्टम, स्पेस अस्पताल के स्टाफ पर केस दर्ज

Wed, 15 Nov 2023 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 Nov 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police conducted the post-mortem of the woman by the board of three doctors, case registered against the staff of Space Hospital
भिवानी।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड स्थित निजी अस्पताल में महिला मौत मामले में बुधवार को सिविल लाइन पुलिस ने शव का चिकित्सकों के बोर्ड से नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के बेटे संजय के बयान दर्ज कर इस संबंध में स्पेस अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। मंगलवार देर रात को महिला मौत मामले में परिजनों ने अस्पताल के आगे सरकुलर रोड पर महिला के शव के साथ जाम लगा दिया था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था।
सिविल लाइन पुलिस को दिए बयान में गांव सांकरोड निवासी संजय ने बताया कि गत 14 नवंबर की शाम सात बजे वह अपनी मां को सांस लेने में दिक्कत होने पर पुराना बस स्टैंड स्थित स्पेस अस्पताल में पहुंचा था। वहां आने के बाद उसने स्टाफ को अपनी मां को सांस लेने में दिक्कत होने की बात बताई। इसके बाद बड़े डॉक्टर से अनुमति के बाद उसकी मां को दाखिल कर लिया गया। मगर उसका इलाज शुरू नहीं किया।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल के स्टाफ ने कहा कि अगर किसी पैनल पर इलाज कराना चाहते हैं तो अगले दिन सुबह आठ बजे मरीज को दाखिल करेंगे अगर अभी इलाज कराना है तो कैश में होगा। इसी दौरान ऑक्सीजन के अभाव में महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने रात करीब आठ बजे अस्पताल के बाहर ही महिला के शव को सड़क पर रखकर सरकुलर रोड को जाम कर दिया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर दुर्व्यवहार करने व धक्के देकर बाहर निकालने के भी आरोप जड़े। वहीं जाम लगा रहे परिजनों को सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ शिवकुमार ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर देर रात को शवगृह में रखवा दिया। इसका बुधवार सुबह तीन चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक महिला का तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल मृतक महिला के बेटे संजय के बयान दर्ज कर स्पेस अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
-शिवकुमार, एसएचओ सिविल लाइन पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article